टी20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए पाकिस्तान ने किया टीम का ऐलान, धाकड़ बल्लेबाज को नहीं मिली जगह, देखें पूरी लिस्ट

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अक्टूबर में ऑस्ट्रेलिया में होने वाली वर्ल्ड कप के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है।

नई दिल्ली, 15 सितंबर। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अक्टूबर में ऑस्ट्रेलिया में होने वाली वर्ल्ड कप के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने गुरुवार यानी 15 सितंबर शाम को उन 15 खिलाड़ियों के नाम बताए जो इस साल टी-20 वर्ल्ड कप में खेलने वाले हैं। चोट के कारण बाहर हुए शाहीन शाह अफरीदी और मोहम्मद वसीम जूनियर की टीम में वापसी हुई है।

Pakistan T20 World Cup

फखर जमां को नही मिली जगह

पाकिस्तान टीम के साीनियर बल्लेबाज फखर जमां को वर्ल्ड कप की टीम में जगह नहीं दी गई है। हालांकि, रिजर्व खिलाड़ियों की लिस्ट में फखर जमां का नाम शामिल है। अगर पाकिस्तान का कोई बल्लेबाज चोटिल होता है तो फखर जमां को बाद में खेलने का मौका मिल सकता है। एशिया कप में फखर जमां का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था, वह लगातार बल्ले से फ्लॉप ही रहे थे।

वर्ल्ड कप के लिए पाकिस्तानी टीम

बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान (उपकप्तान), आसिफ अली, हैदरी अली, हारिस रऊफ, इफ्तिखार अहमद, खुशदिल शाह, मोहम्मद हसनैन, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद वसीम जूनियर, नसीम शाह, शाहीन शाह अफरीदी, शान मसूद, उस्मान कादिर।

रिजर्व खिलाड़ी- फखर जमां, शाहनवाज दहानी और मोहम्मद हारिस।

इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 में इन खिलाड़ियों को मिला मौका

बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान (उप-कप्तान), आमिर जमाल,अबरार अहमद, आसिफ अली, हैदर अली, हारिस रऊफ (उत्तरी) , इफ्तिखार अहमद,खुशदिल शाह, मोहम्मद हारिस, मोहम्मद हसनैन, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद वसीम जूनियर, नसीम शाह, शाहनवाज दहानी, शान मसूद, और उस्मान कादिर।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+