टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान ने किया श्रीलंका का 2-0 से क्लीन स्वीप, WTC 2023-25 पॉइंट टेबल में मजबूत हुई स्थिति

Pakistan vs Sri Lanka Test 2023: पाकिस्तान ने श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज को 2-0 से जीतकर अपने लिए वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियशिप 2023-25 की जबरदस्त शुरुआत की है। पाकिस्तान ने पहला मैच गाले में 4 विकेट से जीता था।

अब कोलंबों में हुआ दूसरा मुकाबला पूरी तरह से एकतरफा करते हुए मेहमान टीम ने एक पारी और 222 रनों के भारी अंतर से मुकाबला जीत लिया। (Image- Pakistan Cricket)

Pakistan sweep Sri Lanka 2-0 in Test

इस सीरीज का पहला मैच 16 से 20 जुलाई 2023 को गाले में हुआ, जहां पाकिस्तान के स्पिनरों ने मेजबानों को 312 रनों पर समेटा था, जिसमें से 122 सिर्फ धनंजया डि सिल्वा (122) ही शानदार खेल दिखा सके।

इसके बाद पाकिस्तान के साउद शकील (208*) और आगा सलमान (83) की पारी के कारण, पाकिस्तान को पहली पारी में 461 रनों की बड़ा स्कोर मिला।

श्रीलंका की दूसरी पारी 279 रनों पर सिमट गई थी, जिसमें धनजंय डिसिल्वा एक बार फिर से 82 रन बनाने में कामयाब रहे। इसके बाद पाकिस्तान को जीत के लिए मामूली टारगेट मिला।

हालांकि पाकिस्तान को 131 रनों का पीछा करने में कुछ समस्या हुई, लेकिन इमाम-उल-हक (50*) की संतुलित पारी के कारण, पाकिस्तान ने 133/6 पर मैच हासिल करते हुए 4 विकेट से जीत हासिल की।

पहला मुकाबले के मैन ऑफ द मैच: साउद शकील, पाकिस्तान (208* & 30)

दूसरा मैच

दूसरा मैच 24 से 28 जुलाई 2023 को कोलंबो में हुआ, जहां पाकिस्तानके अब्दुल्लाह शफीक (201) और आगा सलमान (132*) की पारी के कारण, पाकिस्तान को पहली पारी 576/5 पर घोषणा करने का मौका मिला। इससे पहले श्रीलंका को पाकिस्तान के स्पिनरों ने 166 रनों पर समेटा था, जिसमें से सिर्फ धनंजया डि सिल्वा ही 57 रनों की पारी खेल सके। पाकिस्तान की ओर से नसीम शाह ने 3 और स्पिनर अबरार अहमद ने 69 रन देकर 4 विकेट लिए।

ये भी पढ़ें- 6-7 या पूरे 10 ओवर? आकाश चोपड़ा ने बताया, वनडे वर्ल्ड कप में क्या होगा हार्दिक पांड्या की बॉलिंग का रोल

फिर श्रीलंका की टीम दूसरी पारी में भी 188 पर ढेर हो गई। इस बार एंजेला मैथ्यूज ने 63 रनों का योगदान दिया। पाकिस्तान की गेंदबाजी में नसीम शाह ने फिर से 3 विकेट लिए और बाए हाथ के स्पिनर नोमान अली को 70 रन देकर 7 विकेट मिले।

मैन ऑफ द मैच: अब्दुल्लाहशफीक, पाकिस्तान (201), आगा सलमान प्लेयर ऑफ द सीरीज

जीत के साथ पाकिस्तान वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (2023-2025) की पॉइंट्स टेबल में टॉप पर आ चुका है, जिसके दो मैचों के बाद, 24 पॉइंट्स और 100.0 PCT हैं। जबकि, श्रीलंका निचले हिस्से में है, 0 पॉइंट्स और 0.0 PCT के साथ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+