Kohli vs Babar: कोहली-बाबर में कौन है बेस्ट बल्लेबाज? पाकिस्तानी खिलाड़ी ने दिया हैरान करने वाला जवाब

Mohammad Amir on Virat Kohli: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने विराट कोहली की आलोचना करने वालों को फटकार लगाई है। उन्होंने कोहली के सपोर्ट में कुछ बातों का जिक्र किया।

Virat Kohli

Mohammad Amir on Virat Kohli: पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली का 75 वां अंतरराष्ट्रीय शतक जिसका इंतजार लंबे समय से फैंस कर रहे थे वो आखिरकार ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आ ही गया। बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के अंतिम मैच में विराट कोहली ने धमाकेदार बल्लेबाजी कर सभी का दिल जीत लिया। विराट कोहली के टेस्ट क्रिकेट में अपना पिछला शतक 2019 में बांग्लादेश के खिलाफ लगाया था। टेस्ट में कोहली का बल्ला लंबे समय से खामोश रहा था।

बाबर-कोहली में कौन है बेस्ट बल्लेबाज

पाकिस्तानी बल्लेबाज बाबर आजम और विराट कोहली के बीच अक्सर तुलना किया जाता रहा है। पाकिस्तान के दिग्गज तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने भी अब इस पर अपनी प्रतिक्रिया शेयर की है। आमिर ने कहा कि दोनों टॉप खिलाड़ी हैं। लेकिन यदि आप ओवऑल देखें तो मैं हमेशा विराट को उनसे ज्यादा बेहतर बल्लेबाज मानूंगा। मुझे नहीं लगता कि दूसरा क्रिकेटर उनके करीब भी पहुंच पाएगा।

मोहम्मद आमिर ने दिया कोहली का साथ

मोहम्मद आमिर ने विराट कोहली के सपोर्ट में कुछ बातें कही हैं। आमिर कोहली के बड़े फैन रहे हैं, वो अक्सर विराट को लेकर अपनी प्रतिक्रिया शेयर करते रहते हैं। उन्होंने कहा कि विराट कोहली की आलोचना करने वाले ये लोग आखिर में हैं कौन ? विराट कोहली की काबिलियत पर कभी भी सवाल नहीं उठाया जा सकता है। विराट कोहली ने हर समय खुद को साबित किया है। वर्ल्ड क्रिकेट में उनके जैसा बल्लेबाज मिलना बेहद मुश्किल है।

आलोचकों को दिया करारा जवाब

मोहम्मद आमिर ने विराट कोहली पर निशाना साधने वालों पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि विराट कोहली की आलोचना करने वाले आखिर ऐसा क्यों करते हैं मुझे समझ नहीं आता। आमिर ने कहा कि ये लोग कौन हैं जो विराट कोहली की आलोचना कर रहे हैं। मुझे बिल्कुल समझ नहीं आता है। आखिर में वो इंसान ही हैं। ऐसा नहीं है कि उनके पास रिमोट है और आप रिमोट दबा देंगे और हर दिन वो शतक लगाएंगे और कोहली भारत को मैच भी जिता देंगे। कोहली को लेकर आमिर पहले भी इस तरह की बातें कर चुके हैं।

साढ़े तीन साल बाद टेस्ट में जड़ा शतक

विराट कोहली को टेस्ट में शतक लगाने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा है। विराट ने 23 मैचों की 41 पारियों के बाद करीब 1205 दिन बाद टेस्ट क्रिकेट में शतकीय पारी खेली है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विराट का 16वां शतक है। विराट कोहली के इस दमदार पारी की बदौलत ही भारत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ यह मुकाबला ड्रॉ कराने में सफल रहा। अपने 75वें शतक के साथ ही विराट कोहली अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में दूसरे स्थान पर आ गए हैं। उन्होंने 28 शतक टेस्ट में 46 वनडे में और 1 शतक T20 में लगाया है। कोहली से आगे सिर्फ सचिन तेंदुलकर का नाम है जिन्होंने 100 इंटरनेशनल शतक लगाने का कारनामा किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+