कुदरत का निजाम भी नहीं बचा पाएगा! सिर्फ इस एक गलती से पाकिस्तान होगा पूरे वर्ल्ड कप से बाहर
T20 World Cup 2026: T20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान क्रिकेट टीम एक बार फिर विवादों और मुश्किलों के भंवर में फंस गई है। भारत के खिलाफ बहुप्रतीक्षित मुकाबले का बहिष्कार करने के फैसले ने पाकिस्तान को टूर्नामेंट के लीग चरण में ही बाहर होने की कगार पर खड़ा कर दिया है।
बिना मैदान पर उतरे ही पाकिस्तान ने 2 अंक गंवा दिए हैं, जो अब आधिकारिक तौर पर भारत के खाते में चले गए हैं। आईसीसी नियमों के अनुसार, यदि कोई टीम मैच खेलने से इनकार करती है, तो विपक्षी टीम को विजेता घोषित कर 2 अंक दे दिए जाते हैं। पाकिस्तान के इस फैसले के बाद ग्रुप-A का समीकरण पूरी तरह बदल गया है।

भारत को बिना खेले ही 2 अंक मिलने से नेट रन रेट भी मजबूत हो गया है। पाकिस्तान के पास एक मैच गंवाने के बाद 0 अंक हैं और अब उनके पास वापसी के लिए केवल 3 मैच बचे हैं। इससे उनकी स्थिति और ज्यादा खराब हो चली है।
USA और नीदरलैंड्स बन सकते हैं 'विलेन'
पाकिस्तान के लिए असली खतरा अब भारत नहीं, बल्कि USA और नीदरलैंड्स जैसी टीमें हैं। अगर लीग चरण में इनमें से कोई भी टीम पाकिस्तान को उलटफेर का शिकार बना लेती है, तो पाकिस्तान का सफर सुपर-8 से पहले ही खत्म हो जाएगा।
कैसे बाहर होगा पाकिस्तान?
पाकिस्तान को अब नीदरलैंड्स, USA और नामीबिया के खिलाफ मैच खेलने हैं। यदि पाकिस्तान इनमें से एक भी मैच हारता है, तो उसके अधिकतम अंक केवल 4 रह जाएंगे। पिछले वर्ल्ड कप के प्रदर्शन को देखते हुए USA और नीदरलैंड्स को कम आंकना पाकिस्तान की बड़ी भूल होगी।
अगर USA अपने बाकी मैच जीतकर 6 अंकों तक पहुँचता है, तो पाकिस्तान 4 अंकों के साथ सीधे बाहर हो जाएगा। पिछली बार टी20 वर्ल्ड कप में पाक को यूएस ने हराया था। भारत को वॉकओवर देने के कारण पाकिस्तान का नेट रन रेट शून्य (0) के आधार पर फंसेगा, जबकि दूसरी टीमें जीतकर अपना रन रेट बेहतर कर सकती हैं।
क्या 'कुदरत का निजाम' बचा पाएगा?
पाकिस्तान अब पूरी तरह से दुआओं और दूसरी टीमों के नतीजों पर निर्भर है। उन्हें न केवल अपने बचे हुए तीनों मैच बड़े अंतर से जीतने होंगे, बल्कि यह उम्मीद भी करनी होगी कि USA या नीदरलैंड्स भारत के अलावा किसी और टीम से न जीतें।












Click it and Unblock the Notifications