पाकिस्तान को वर्ल्ड कप में क्यों झेलनी पड़ती है भारत से हार, पाक दिग्गज ने बताई ये बड़ी वजह
एशिया कप शुरू होने में अब ज्यादा दिन नहीं रह गए हैं। इसी महीने यानी अगस्त से एशिया कप का आगाज होना है। लंबे समय बाद भारत और पाकिस्तान की टीमें एक बार फिर मैदान पर एक-दूसरे को कड़ी टक्कर देने का प्रयास करेंगे।
नई दिल्ली, 9 अगस्त। एशिया कप शुरू होने में अब ज्यादा दिन नहीं रह गए हैं। इसी महीने यानी अगस्त से एशिया कप का आगाज होना है। लंबे समय बाद भारत और पाकिस्तान की टीमें एक बार फिर मैदान पर एक-दूसरे को कड़ी टक्कर देने का प्रयास करेंगे। इन दोनों ही देशों के खेल प्रशंसक बेसब्री के साथ इस हाईवोल्टेज मुकाबले का प्रतीक्षा करते हैं। भारत और पाकिस्तान आखिरी बार पिछले साल टी-20 वर्ल्ड कप में भिड़ी थी, जहां भारत को पाकिस्तान के हाथों पहली बार वर्ल्ड कप में हार का सामना करना पड़ा था। इस मैच को छोड़ दिया जाये तो बाकी के सभी वर्ल्ड कप मुकाबलों में भारत में बाजी मारी है।

28 अगस्त को एशिया कप में होनी है भिड़ंत
इस साल ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच जोरदार टक्कर देखने को मिल सकती है। लेकिन वर्ल्ड कप से पहले दोनों टीमें 28 अगस्त को खेले जाने वाले एशिया कप के लिए तैयार होगी। 28 अगस्त को खेले जाने वाले मैच के बाद दोनों टीमें 4 सितंबर को सुपर फोर राउंड में भी एक-दूसरे के खिलाफ मैदान में उतर सकती है। भारत और पाकिस्तान दोनों ही ग्रुप ए में हैं, लिहाजा फैंस को इस बार भरपूर रोमांच देखने को मिलेगा।

भारत के खिलाफ ओवरएक्साइटेड हो जाते हैं पाक खिलाड़ी
विश्व कप मैचों में भारत के खिलाफ पाकिस्तान की लगातार हार पर पाक क्रिकेटर शोएब मकसूद ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। शोएब मकसूद ने जियो न्यूज से बात करते हुए बताया कि भारत के खिलाफ होने वाले मैच के लिए पाकिस्तानी टीम ओवरएक्साइटेड हो जाती है। हालांकि, पिछले दिनों बाबर आजम की टीम ने भारत-पाक मैचों को सामान्य रूप से व्यवहार करना शुरू कर दिया है, और यही वजह है कि भारत के खिलाफ साल 2021 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान की टीम जीतने में सफल रही।

टी20 वर्ल्ड कप में रहा है भारत का दबदबा
टी20 वर्ल्ड कप में दोनों टीमों के बीच 6 मुकाबले खेले गए हैं और इन सभी में से पांच बार भारत को जीत मिली है। जबकि एक मैच पाकिस्तान जीतने में सफल रहा है। अब टी20 वर्ल्ड कप 2022 में सातवीं बार दोनों टीमें एक-दूसरे के खिलाफ खेलने वाले हैं। आइसीसी वर्ल्ड कप में पाकिस्तान की टीम को हर बार हार का सामना क्यों करना पड़ता है इसके बारे में शोएब मकसूद ने और भी कई बातों का जिक्र किया।

चोट के कारण वर्ल्ड कप से बाहर हुए थे शोएब मकसूद
शोएब मकसूद ने बताया कि जब भारत और पाकिस्तान के बीच मैच होने वाला होता है तब काफी बयानबाजी की जाती है। बता दें कि शोएब पिछले साल विश्व कप में चोट के कारण नहीं खेल पाए थे। उन्होंने हाल ही में चोटों और फॉर्म से संघर्ष किया है, लेकिन आगामी कश्मीर प्रीमियर लीग 2022 के साथ वापसी की तलाश कर रहे हैं। उन्होंने 55 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 1000 से अधिक रन बनाए हैं, लेकिन घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है।












Click it and Unblock the Notifications