पाकिस्तान का हुआ काम तमाम, दुनिया के सभी देशों ने किया साथ देने से इनकार, ICC की चेतावनी से मचा हड़कंप
T20 World Cup 2026: क्रिकेट के मैदान पर भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत का इंतजार पूरी दुनिया को रहता है, लेकिन टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले एक ऐसी खबर आई है जिसने फैंस का दिल तोड़ दिया है। पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ 15 फरवरी को होने वाले महामुकाबले को खेलने से साफ इनकार कर दिया है। लेकिन चौंकाने वाली बात यह है कि इस बहिष्कार के खेल में पाकिस्तान अब पूरी तरह अलग-थलग पड़ गया है। दुनिया के किसी भी देश ने पाकिस्तान की इस जिद का समर्थन नहीं किया है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने इस मामले में आईसीसी (ICC) पर दबाव बनाने के लिए कई देशों से संपर्क किया था। पाकिस्तान की कोशिश थी कि वह अन्य बोर्ड्स को अपने पक्ष में कर ले, लेकिन उन्हें हर जगह से खाली हाथ लौटना पड़ा।

किसी भी देश से नहीं मिला साथ
क्रिकेट जगत के बड़े देशों का मानना है कि ग्लोबल टूर्नामेंट में 'पिक एंड चूज' (अपनी पसंद की टीम चुनना) की नीति नहीं चल सकती। किसी भी बोर्ड ने पाकिस्तान की इस जिद में उनका साथ देना जरूरी नहीं समझा।
पाकिस्तान की चाल पड़ेगी उल्टी?
पाकिस्तान ने यह कदम बांग्लादेश के समर्थन में उठाया है। दरअसल, बांग्लादेश ने आईसीसी से अपने मैच भारत से बाहर शिफ्ट करने की मांग की थी, जिसे ठुकरा दिया गया। इसके विरोध में बांग्लादेश ने टूर्नामेंट से नाम वापस ले लिया। अब पाकिस्तान इसी मुद्दे को ढाल बनाकर भारत के खिलाफ मैच खेलने से मना कर रहा है। हालांकि, जानकारों का मानना है कि यह पाकिस्तान की एक पुरानी चाल है, जो इस बार उलटी पड़ती दिख रही है।
अब आगे क्या होगा?
अगर भारत के खिलाफ पाकिस्तान अपना मुकाबला खेलने के लिए मैदान पर नहीं उतरता है, तो इसका नुकसान उनको होता हुआ दिखाई दे रहा है, आईसीसी कोई बड़ा एक्शन लेने के लिए तैयार है। पाकिस्तान के पास कहीं से भी कोई सपोर्ट नज़र नहीं आ रहा।












Click it and Unblock the Notifications