IND vs BAN: शोएब अख्तर ने भारत की हार पर जताई ख़ुशी, बोले मुझे बड़ी राहत मिली है

Shoaib Akhtar: बांग्लादेश के खिलाफ एशिया कप के सुपर 4 मुकाबले में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा। टीम इंडिया 266 रनों का लक्ष्य हासिल करने में नाकाम रही। भारतीय टीम की हार के बाद पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शोएब अख्तर ने प्रतिक्रिया दी और कहा कि मुझे इस हार से अच्छा लगा।

अपने यूट्यूब चैनल पर अख्तर ने कहा कि भारत को शर्मनाक हार मिली है। बांग्लादेश खेलने के लिए थी और हम ज्यादा आलोचना भी नहीं कर सकते। पाकिस्तान हारी, तब लोग कह रहे थे कि हम हार गए। श्रीलंका एक औसत टीम नहीं बल्कि अच्छी टीम है।

shoaib akhtar

बांग्लादेश की टीम के साथ भी यही बात लागू होती है। वे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेल रहे हैं। अंततः पाकिस्तानी फैन्स को कुछ राहत मिली है और मैं भी उनमें शामिल हूं। भारत मैच हार गया। फाइनल से पहले भारत के लिए वेकअप कॉल है। कुछ मैच जीतने के बाद आप टीमों को हल्के में नहीं ले सकते हैं।

गौरतलब है कि बांग्लादेश ने भारतीय टीम को 266 रनों का लक्ष्य दिया था। भारतीय टीम के खिलाफ बांग्लादेश की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज शाकिब अल हसन थे। शाकिब अल हसन के बल्ले से 80 रनों की पारी आई। तोहिद हृदोय ने भी अर्धशतक जमाया।

भारतीय टीम जवाबी पारी में खेलते हुए 259 रनों के कुल स्कोर पर आउट होकर हार गई। टीम इंडिया को इस मुकाबले में 6 रनों से हार का सामना करना पड़ा। भारतीय टीम के लिए शुभमन गिल ने धमाकेदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए शतक जमाया। वह 121 रन बनाने में सफल रहे लेकिन अन्य बल्लेबाज फ्लॉप हो गए।

टीम इंडिया को अब फाइनल मैच में श्रीलंका के खिलाफ मैदान पर उतरना है। फाइनल मैच 17 सितम्बर को खेला जाएगा। श्रीलंकाई टीम के अहम खिलाड़ी माहीश तीक्ष्णा चोट की वजह से बाहर हो गए हैं। उनके लिए यह एक बड़ा झटका कहा जा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+