VIDEO: हार के बाद भी नहीं खत्म हुई अकड़! PAK क्रिकेटर ने इस भारतीय स्टार को दी बॉक्सिंग की खुली चुनौती

IND vs PAK: पाकिस्तान के स्पिनर अबरार अहमद (Abrar Ahmed) ने भारत के पूर्व बल्लेबाज शिखर धवन (Shikhar Dhawan) को बॉक्सिंग मैच के लिए खुली चुनौती दी है। अबरार का एशिया कप अभियान निराशाजनक रहा और उन्होंने सिर्फ छह विकेट लिए। उनसे उस खिलाड़ी का नाम बताने के लिए कहा गया जिसे वह बर्दाश्त नहीं कर सकते और बॉक्सिंग रिंग में उनका सामना करना चाहते हैं।

वायरल वीडियो में अबरार को धवन के खिलाफ भड़काऊ कमेंट करते देखा जा सकता है। जब एक इंटरव्यू में अबरार से पूछा गया कि, 'कौन सा ऐसा खिलाड़ी है दुनिया का जो आप चाहते हैं कि आपके सामने हों और आप बॉक्सिंग करें, जिसे बड़ा गुस्सा आता हो?'

Pak Team

'मैं चाहता हूं कि मैं बॉक्सिंग करूं'
अबरार ने जवाब में कहा कि, 'मैं चाहता हूं कि मैं बॉक्सिंग करूं और सामने शिखर धवन खड़े हों।' दरअसल, अबरार ने ये कमेंट जून 2025 में प्रसिद्ध पाकिस्तानी टीवी होस्ट सारा बलूच के साथ बातचीत के दौरान की थी।

शादी में पहुंचे कई क्रिकेट स्टार
अबरार की पिछले हफ़्ते कराची में शादी हुई, सोमवार (6 अक्टूबर) को उनके रिसेप्शन में कई नामी पाकिस्तानी क्रिकेटर शामिल हुए। इस समारोह में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी, टेस्ट कप्तान शान मसूद, तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी और अन्य प्रमुख खिलाड़ी व अधिकारी शामिल हुए।

कराची किंग्स के लिए किया डेब्यू
27 वर्षीय अबरार ने अध्यक्ष नकवी सहित सभी मेहमानों का व्यक्तिगत रूप से स्वागत किया और उनकी उपस्थिति के लिए आभार व्यक्त किया। अबरार ने 2017 में कराची किंग्स के साथ पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) में डेब्यू किया था और 2022 में इंग्लैंड के खिलाफ़ टेस्ट मैच में डेब्यू किया था, के अगले कुछ दिनों में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ़ आगामी टेस्ट सीरीज़ के लिए लाहौर में राष्ट्रीय टीम में शामिल होने की उम्मीद है।

बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान की वापसी
पाकिस्तान ने 12 अक्टूबर से शुरू हो रही आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 चक्र के तहत दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए वरिष्ठ बल्लेबाज बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान को वापस बुलाया है। दोनों खिलाड़ी हाल ही में हुए एशिया कप में नहीं खेल पाए थे, लेकिन अब शान मसूद की टीम में शामिल हो गए हैं, जिसमें अनुभवी और नए चेहरों का मिश्रण है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+