शोएब मलिक के बाद अब इमाम-उल-हक लेंगे तलाक? पोस्ट कर खुद पत्नी को लेकर खोल दिया बड़ा राज!
Pakistan Cricketer Imam-ul-Haq Divorce News: शोएब मलिक के बाद अब एक और पाकिस्तानी क्रिकेटर इमाम-उल-हक की शादीशुदा जिंदगी को लेकर अटकलों का बाजार गर्म है। सोशल मीडिया पर इमाम की एक पोस्ट के बाद उनके और पत्नी अनमोल महमूद के तलाक की खबरें वायरल होने लगीं। हालांकि, बढ़ते विवाद को देख क्रिकेटर ने खुद सामने आकर सफाई दी और इन खबरों को पूरी तरह निराधार बताया।
सोशल मीडिया पोस्ट से चर्चा हुई तेज (Pakistan Cricketer Imam-ul-Haq Divorce News)
सोशल मीडिया पोस्ट के कारण इमाम-उल-हक बीते कुछ घंटों से इंटरनेट पर चर्चा का विषय बने हुए हैं। इमाम द्वारा शादी को लेकर किए गए एक विचार को क्रिकेट फैंस ने उनकी निजी जिंदगी और तलाक की खबरों से जोड़ दिया। अफवाहें इतनी बढ़ गईं कि आखिरकार क्रिकेटर को खुद सामने आकर सफाई देनी पड़ी। बता दें कि इमाम पाकिस्तान क्रिकेट टीम से मौजूदा समय से बाहर चल रहे हैं।

इमाम-उल-हक ने पोस्ट में कही थी ये बात
मामले की शुरुआत इमाम-उल-हक की एक पोस्ट से हुई, जिसमें उन्होंने लिखा था कि आजकल की पीढ़ी में शादी करना वास्तव में डरावना है। जैसे ही यह पोस्ट वायरल हुई, सोशल मीडिया यूजर्स ने कयास लगाने शुरू कर दिए कि इमाम अपनी पत्नी अनमोल महमूद से अलग हो रहे हैं या उनके रिश्ते में दरार आ गई है। पाकिस्तान में शोएब मलिक जैसे क्रिकेटरों के निजी जीवन में आए उतार-चढ़ाव के कारण फैंस इस तरह की पोस्ट को लेकर काफी संवेदनशील हो गए थे।
फैंस को खुद बताया सारा सच
अफवाहों को बढ़ता देख इमाम ने रविवार यानी 5 अप्रैल को एक और पोस्ट शेयर की। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी पहली पोस्ट केवल उनकी एक राय थी, न कि उनके अपने वैवाहिक जीवन को लेकर उसमें कुछ कहा गया था। इमाम ने लिखा कि आप लोगों ने उस पोस्ट को बहुत गंभीरता से ले लिया। मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि वह केवल सोशल मीडिया पर दिखने वाली चीजों के बारे में एक विचार था। मेरी तरफ से सब कुछ बिल्कुल ठीक है, अल्हम्दुलिल्लाह।
इमाम-उल-हक ने 25 नवंबर 2023 को लाहौर में डॉ. अनमोल महमूद के साथ निकाह किया था। अनमोल पेशे से डॉक्टर हैं और नॉर्वे में रहती हैं। उनकी शादी में बाबर आजम सहित पाकिस्तान के कई दिग्गज क्रिकेटर शामिल हुए थे। कव्वाली नाइट से लेकर रिसेप्शन तक इस जोड़े की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी पसंद की गई थीं।












Click it and Unblock the Notifications