पाकिस्तानी क्रिकेट टीम में छाया मातम, करीबन 5000 रन और 11 शतक वाले खिलाड़ी का हुआ निधन

पाकिस्तान क्रिकेट टीम इस समय लाहौर में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला खेल रही है। मुकाबले के दो दिन समाप्त होने के बाद पाकिस्तान के लिए एक दुखद खबर सामने आई है। पाकिस्तान के एक पूर्व खिलाड़ी का निधन हो गया है।

पाकिस्तान से खेलने के बाद इंग्लैंड चले गए वजीर मोहम्मद ने अब इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। पाकिस्तान के लिए टेस्ट क्रिकेट में 20 मुकाबले खेलने वाले इस खिलाड़ी का फर्स्ट क्लास करियर काफी अच्छा रहा था और वह बतौर बल्लेबाज खेलते थे।

pakistan cricket

वजीर ने पाकिस्तान के लिए खेलते हुए 20 मैचों में कुल 801 रन बनाए थे। इस दौरान उनके बल्ले से दो शतक और 3 अर्धशतकीय पारियां आई थी। उनका बेस्ट स्कोर 189 रन था। इसके अलावा फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उन्होंने 100 से भी ज्यादा मुकाबले खेले थे।

प्रथम श्रेणी क्रिकेट में वजीर ने 105 मैच खेलते हुए कुल 4930 रन बनाए थे। उन्होंने 11 शतक जड़े। यहां भी उनका बेस्ट स्कोर 189 रन ही था। उन्होंने कुल 26 अर्धशतकीय पारियां खेली थी।

वजीर ने क्रिकेटिंग करियर खत्म होने के बाद प्रशासन में भी काम किया। वह पाकिस्तान क्रिकेट बोर दमे बतौर सलाहकार भी काम कर चुके हैं। बाद में वह देश छोड़कर इंग्लैंड चले गए और वहीं के होकर रह गए। उनका निधन भी इंग्लैंड में ही हुआ है। उम्र सम्बन्धी समस्याओं के चलते वजीर की मृत्यु हुई है।

मूल रूप से उनका जन्म 22 दिसंबर 1929 को गुजरात के जूनागढ़ में हुआ था। उस समय तक तो पाकिस्तान बना भी नहीं था। पाकिस्तान में उन्होंने बहावलपुर और कराची के लिए क्रिकेट खेला है। इंग्लैंड में वह बर्मिंघम में रहते थे। आखिरी सांस भी वहीं पर ली।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट के तीसरे दिन पाकिस्तानी टीम मैदान पर उतरने से पहले अपने इस वेटरन क्रिकेटर को श्रद्धांजलि देने के लिए मौन रख सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+