क्रिकेट इतिहास की वो काली रात जब पाकिस्तान टीम के कोच को मार दिया गया, कुछ ऐसी थी हत्या की कहानी

Bob Woolmer की मृत्यु के बाद पुलिस ने हत्या के एंगल से भी जांच की थी लेकिन सबूत नहीं होने के कारण केस बंद कर दिया गया।

Bob Woolmer

Pakistan Cricket Team Coach Bob Woolmer: क्रिकेट इतिहास में साल 2007 में खेला गया वर्ल्ड कप एक सुनामी की तरह जाना जाता है। इसमें कुछ बड़ी टीमों के जल्दी बाहर होने के अलावा पाकिस्तानी टीम के कोच की मौत का रहस्य बड़ा अहम रहा है। बॉब वूल्मर उस वर्ल्ड कप में पाकिस्तान टीम के कोच थे और उनकी मृत्यु के कारणों का आज तक पता नहीं लग पाया। पाकिस्तानी टीम के ऊपर पुलिस का शक गया था लेकिन कोई सबूत नहीं था। उस समय इस मामले ने पूरे क्रिकेट जगत को हिलाकर रख दिया था। 18 मार्च 2007 के दिन यह हिलाने वाली घटना हुई थी। (Photo : Twitter)

पाकिस्तान की हार के बाद बॉब वूल्मर की मौत

वेस्टइंडीज में साल 2007 का वर्ल्ड कप खेला गया था और 18 मार्च का दिन था जब पाकिस्तानी टीम को आयरलैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। पाक टीम लीग स्टेज से बाहर हो गई थी। इस मैच के बाद खिलाड़ी होटल में अपने कमरों में चले गए। इसके बाद अगली सुबह वूल्मर की मौत होने की खबर आई। होटल के रूम में वह मृत पाये गए। यहाँ से जमैका पुलिस की जांच शुरू होती है।

पुलिस ने जांच की लेकिन सबूत नहीं मिला

जमैका पुलिस ने शुरुआती जांच में माना कि पाकिस्तान के कोच बॉब वुल्मर की मृत्यु हार्ट अटैक के कारण हुई थी। बाद में पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पता चला कि गला दबाने से बॉब वूल्मर की मृत्यु हुई है। इसके बाद पुलिस ने हत्या के एंगल से जांच शुरू की। पाकिस्तान के खिलाड़ियों से भी पूछताछ की गई। पुलिस सबूत नहीं जुटा पाई इसलिए वूल्मर की हत्या करने वालों तक नहीं पहुंचा जा सका। बाद में जमैका पुलिस ने इस केस को बंद कर दिया और इसके साथ ही वूल्मर की हत्या एक राज बन गई। अब तक पता नहीं चल पाया कि उनका मर्डर किसने और क्यों किया। सबूत नहीं मिलने के कारण पुलिस ने इस मौत को नेचुरल करार देते हुए फाइल बंद कर दी।

भारत-पाकिस्तान दोनों टीमें लीग स्टेज से बाहर हुईं थी

बॉब वूल्मर साल 2004 में ही पाक टीम के कोच बने थे। उनकी कोचिंग में पाक टीम से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही थी। हालांकि आयरलैंड ने पाकिस्तान को हराते हुए टूर्नामेंट से बाहर कर दिया। इस वर्ल्ड कप में कुछ इसी तरह का परिणाम भारत के लिए भी रहा। भारतीय टीम को बांग्लादेश की टीम ने पराजित कर दिया था।

बॉब वूल्मर का जन्म भारत में हुआ था

बॉब वूल्मर पाकिस्तान का कोच बनने से पहले दक्षिण अफ्रीका के कोच भी रहे थे। वह इंग्लैंड की तरफ से इंटरनेशनल क्रिकेट खेले थे लेकिन जन्म भारत में हुआ। यह दिलचस्प तथ्य है कि बॉब वूल्मर का जन्म 14 मई 1948 को कानपुर शहर में हुआ था। वह दाएं हाथ के बल्लेबाज थे और मीडियम पेस गेंदबाजी भी किया करते थे। वूल्मर के पिता क्लेरेंस वूल्मर आजादी के समय भारत में यूनाइटेड प्रोविंस (अब उत्तर प्रदेश) के कप्तान थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+