Babar Azam फिर बनेंगे Pakistan के कप्तान? T20 World Cup से पहले हो सकता है बड़ा ऐलान

Pakistan Cricket Board Babar Azam: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड यानी कि पीसीबी अपने फैसलों से सभी को हैरान करने का काम करती रहती है। पिछले साल यानी कि वनडे वर्ल्ड कप 2023 में पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने बेहद निराशाजनक प्रदर्शन किया था। जिसकी वजह से टीम के कप्तान बाबर आजम को कप्तानी पद से इस्तीफा देना पड़ा। बाबर आजम ने पाकिस्तान के तीनों ही फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ दी थी।

बाबार फिर बनेंगे कप्तान!

लेकिन अब एक ऐसी खबर सामने आ रही है जिसे सुनकर फैंस चौंक सकते हैं। दरअसल, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड अपने पूर्व कप्तान यानी कि बाबर आजम को दोबारा लाने पर विचार कर रही है। दरअसल, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने टी-20 फॉर्मेट के लिए शाहीन शाह अफरीदी को कप्तान बनाया था। लेकिन जून में होने वाली टी-20 वर्ल्ड कप के लिए बोर्ड को अफरीदी पर भरोसा नहीं है।

Babar Azam 1

इस वजह से बाबर बन सकते हैं कप्तान

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड में शामिल एक अधिकारी ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि बोर्ड अभी तक किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंचा है। लेकिन अगर कोई व्यावहारिक विकल्प नहीं होता है। तो ऐसे में बाबर आजम को फिर से टीम का कप्तान बनाया जा सकता है। अधिकारी के मुताबिक बाबर आजम से अभी इस बारे में बातचीत नहीं की गई है कि क्या वह दोबारा टीम की कप्तानी संभालना चाहते हैं या नहीं?

वर्ल्ड कप के बाद छीनी थी कप्तानी

बता दें कि पीसीबी अध्यक्ष जका अशरफ ने साल 2023 वनडे वर्ल्ड कप के तुरंत बाद बाबर आजम को कप्तानी से हटा दिया था। बाबर आजम की कप्तानी में साल 2020 से पाकिस्तान की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया था। बाबर आजम तीनों ही फॉर्मेट में पाकिस्तान के लिए कप्तानी कर चुके हैं। अगर बतौर कप्तान बाबर के रिकॉर्ड की बात करें तो उन्होंने अब तक पाकिस्तान के लिए 20 टेस्ट मैचों में कप्तानी की है जिनमें से 10 में टीम को जीत मिली है जबकि 6 मैच में हार का सामना करना पड़ा है।

वनडे-टी-20 में ऐसा है रिकॉर्ड

वहीं बाबर की कप्तानी में पाकिस्तान ने अब तक कुल 43 वनडे मैच खेले हैं। जिसमें टीम को 26 मुकाबले में जीत मिली है। वहीं 15 में उसे हार का सामना करना पड़ा है। टी-20 फॉर्मेट की बात करें तो सबसे अधिक बाबर की कप्तानी में पाकिस्तान की टीम ने टी-20 फॉर्मेट में ही मैच खेला है। बाबर की कप्तानी में पाकिस्तान की टीम 71 टी-20 मैच खेल चुकी है जिनमें से 42 में उसे जीत हासिल हुई है जबकि 23 में हार का सामना करना पड़ा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+