AFG vs PAK: अफ़ग़ानिस्तान की टीम जीता हुआ मैच हारी, नसीम शाह बैटिंग से मैच छीन ले गये

Afghanistan vs Pakistan: पाकिस्तान ने अफगानिस्तान को दूसरे वनडे में 1 विकेट से हराते हुए सीरीज में 2-0 की विजयी बढ़त हासिल कर ली। अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट पर 300 रनों का स्कोर खड़ा किया था। जवाब में खेलते हुए पाकिस्तान ने एक गेंद शेष रहते 9 विकेट पर 302 रन बनाकर मैच जीत लिया।

टॉस जीतकर अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। अफगानिस्तान के ओपनर बल्लेबाज गुरबाज और इब्राहिम जादरान ने मिलकर धमाकेदार बैटिंग की। दोनों के बीच एक बड़ी भागीदारी देखने को मिली। पहले विकेट के लिए 227 रनों की भागीदारी हुई।

Pakistan beat Afghanistan in a nail-biting clash and Naseem Shah hits winning run

गुरबाज ने 21 साल की उम्र में अपना पांचवां वनडे शतक जमा दिया। वह 151 गेंदों में 151 रन बनाकर आउट हुए। जादरान के बल्ले से 80 रन आए। उनके अलावा मोहम्मद नबी ने 29 रनों की पारी खेली। इस तरह अफगानिस्तान ने 5 विकेट पर 300 रन बनाए। शाहीन अफरीदी ने पाकिस्तान के लिए 2 विकेट झटके।

जवाब में खेलते हुए पाकिस्तान की अच्छी शुरुआत रही। फखर जमान और इमाम उल हक ने मिलकर पहले विकेट के लिए 52 रन जोड़े। जमान 30 रन बनाकर आउट हो गए। उनके बाद बाबर आज़म और इमाम के बीच भागीदारी हुई। बाबर आज़म 53 रन बनाकर आउट हुए। उनके बाद इमाम उल हक 93 रन बनाकर चलते बने।

यहाँ से कुछ विकेट और गिरे और पाकिस्तानी टीम दबाव में आ गई। कठिन स्थिति में शादाब खान ने धाकड़ बैटिंग की और तेजी से रन बनाए। वह तेजी से लक्ष्य की तरफ टीम को लेकर गए। अंतिम ओवर में जीत के लिए 11 रन चाहिए थे। शादाब को फजलहक फारुखी ने नॉन स्ट्राइक छोर पर रन आउट कर दिया। वह 35 गेंद में 48 रन बनाकर आउट हुए।

नसीम शाह ने इसके बाद टीम को जीत दिलाने का जिम्मा लिया और अंतिम ओवर में दो चौके जमाए। एक गेंद शेष रहते वह टीम को जीत दिलाकर ले गए। नसीम शाह ने 5 गेंदों में नाबाद 10 रन बनाए। हारिस रऊफ ने नाबाद 3 रन बनाए। नसीम शाह ने इसी तरह पिछले साल शारजाह में एशिया कप में पाकिस्तान को 1 विकेट से जीत दिलाई थी। इस तरह पाक टीम एक बार फिर से हारते हुए बच गई। फारुखी ने 3 विकेट झटके। मोहम्मद नबी ने 2 विकेट झटके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+