Ind Vs Pak: 90 के दशक याद दिलाती पाकिस्तान की पेस बैटरी

एशिया कप में आज एक बार फिर से भारत और पाकिस्तान आमने-सामने होंगे। इससे पहले जो मैच हुआ था वो बारिश की वजह से पूरा नहीं हो सका और मैच में दोनों टीमों को 1-1 अंक दे दिया गया था।

हालांकि आज के मैच के लिए रिजर्व डे रखा गया है, लिहाजा यह मैच आज नहीं तो कल पूरा जरूर होगा। आज के मैच में हर किसी की नजर पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी पर होगी।

pakistan

90 के दशक में जिस तरह का गेंदबाजी आक्रमण पाकिस्तान के पास था कुछ वैसा ही इस समय पाकिस्तान के पास नजर आ रहा है। 90 के दशक की पाकिस्तान की धारदार गेंदबाजी यूनिट इस टीम में देखने को मिल रहा है। उस दौरान में वसीम अकरम, शोएब अख्तर, वकार यूनुस, सकलैन मुश्ताक जैसे गेंदबाज थे तो इस समय में शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, हारिस राउफ, मुश्ताक अहम जैसे गेंदबाज हैं।

शाहीन अफरीदी जिस तरह की गेंदबाजी कर रहे हैं उसे देखकर कहा जा सकता है कि मौजूदा समय में वह सबसे धारदार तेज गेंदबाज है। शाहीन अफरीदी की इनकमिंग डिलिवरी को खेल पाना बड़े-बड़ें बल्लेबाजों के लिए चुनौतीपूर्ण है। वह अपने तीखी यॉर्कर से कई बल्लेबाजों के विकेट उड़ा चुके हैं।

मौजूदा समय में बहुत कम ही गेंदबाज ऐसे हैं जिनके रनअप से ही बल्लेबाजों को पसीने छूटने लगते हैं। कुछ ऐसा ही कमाल शाहीन अफरीदी पिछले कुछ समय से करते आए हैं। शाहीन को दूसरी ओर से नसीम शाह का जबरदस्त साथ मिलता है, वह हवा में गेंद को लहराना जानते हैं।

अगर उन्हें गेंद से मूवमेंट मिल रही है तो फिर बड़े-बड़े बल्लेबाज को वह मुश्किल में डाल सकते हैं। नसीम शाह अभी सिर्फ 20 साल के है और वह शाहीन को कड़ी टक्कर दे रहे हैं। वहीं पाकिस्तान के तीसरे गेंदबाज हारिस राउफ की बात करें तो वह तीनों में सबसे तेज गेंदबाज हैं।

हालांकि उनके पास तीखी यॉर्कर नहीं है लेकिन जिस तरह से वह अपने कंधे का इस्तेमाल करते हैं उससे उन्हें अतिरिक्त उछाल मिलता है जिससे बच पाना बल्लेबाज के लिए बहुत कठिन होता है। मिडल ओवर में उनकी जिम्मेमदारी काफी अहम हो जाती है।

हालांकि वह तकरीबन 30 साल के हैं और दोनों के बड़े भाई हैं, लेकिन वह टीम के हर खिलाड़ी को अपना बड़ा भाई कहते हैं। तीनों ही गेंदबाज आपस में काफी करीब हैं और एक दूसरे की गेंदबाजी पर पैनी नजर रखते हैं और एक दूसरे को सलाह देते रहते हैं।

एक तरफ जहां पाकिस्तान के पास तीन बेहतरीन तेज गेंदबाज हैं तो दूसरी तरफ पाकिस्तान के पास मुश्ताक अहमद हैं, जोकि अच्छी लय पकड़ने के बाद किसी भी विरोधी टीम की मुश्किल को बढ़ा सकते हैं। इसके अलावा मोहम्मद नवाज और इफ्तिखार अहम लेफ्ट ऑर्म फिंगर स्पिनर के तौर पर टीम की गेंदबाजी को और मजबूती देते हैं। । लिहाजा पाकिस्तान की गेंदबाजी आने वाले विश्वकप में किसी भी टीम के लिए एक बड़ी चुनौती बन सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+