PAK vs SL: पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच दूसरा वनडे कल, भारत में फ्री मैच देखने का धांसू तरीका वायरल
PAK vs SL 2nd ODI Live Streaming: रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में पाकिस्तान और श्रीलंका की टीमें तीन मैचों की वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। पहले मुकाबले में पाकिस्तान ने छह विकेट से जीत दर्ज कर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। ऐसे में अब यह दूसरा वनडे दोनों टीमों के लिए काफी जरूरी हो गया है। दोनों टीमों की कोशिश इस मुकाबले में जीत दर्ज करने की होगी।
सीरीज जीतने पर पाकिस्तान की नजर (PAK vs SL 2nd ODI Live Streaming)
मेजबान टीम पाकिस्तान इस मैच को जीतकर सीरीज पर अजेय 2-0 की बढ़त बनाना चाहेगी। पिछले मैच में जीत से उनका आत्मविश्वास काफी बढ़ा होगा और वे घरेलू मैदान का फायदा उठाना चाहेंगे। उनकी नजरें इस सीरीज को जल्दी खत्म करने पर टिकी होंगी। दूसरी ओर श्रीलंका के लिए यह मुकाबला किसी 'करो या मरो' से कम नहीं है। यदि वे यह मैच हार जाते हैं, तो उनके हाथ से सीरीज फिसल जाएगा।

भारत में फ्री देख सकते हैं मैच
श्रीलंका की टीम सीरीज में वापसी करने और इसे बराबरी पर लाने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक देगी। भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए ज़रूरी जानकारी यह है कि पाकिस्तान बनाम श्रीलंका दूसरा वनडे भारत में किसी भी टीवी चैनल पर प्रसारित नहीं किया जाएगा। हालांकि, आप मैच की लाइव स्ट्रीमिंग का आनंद ले सकते हैं। भारत में आप इस मैच को प्रो स्पोर्ट्स (Pro Sports) यूट्यूब चैनल पर लाइव देख सकते हैं।
पाकिस्तान की टीम: फखर जमान, सईम अयूब, बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सलमान आगा, हुसैन तलत, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी (कप्तान), हारिस रऊफ, नसीम शाह।
श्रीलंका की टीम: पथुम निसांका, कामिल मिशारा, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चैरिथ असलांका (कप्तान), जेनिथ लियानगे, कामिंडु मेंडिस, वानिंदु हसरंगा, दुशमंथा चमीरा, महीश थीक्षाना, असिथा फर्नांडो।












Click it and Unblock the Notifications