PAK vs SA: पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका के बीच फाइनल भिड़ंत आज, ये है फ्री में LIVE देखने का तरीका!
PAK vs SA Free Live Streaming: पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा मैच रोमांचक होने की उम्मीद है। सीरीज का अंतिम मुकाबला आज यानी शनिवार 8 नवंबर को फैसलाबाद के इकबाल स्टेडियम में खेला जाएगा। यह सीरीज इस समय 1-1 की बराबरी पर है, जिसने इस मैच को दोनों टीमों के लिए करो या मरो का बना दिया है।
1-1 से बराबरी पर है सीरीज (PAK vs SA Free Live Streaming)
पहले वनडे में सलमान अली आगा की शानदार 62 रनों की पारी की बदौलत पाकिस्तान ने जीत दर्ज की थी, लेकिन दूसरे मुकाबले में वे अपने टोटल का बचाव नहीं कर पाए। दक्षिण अफ्रीका ने दूसरे मैच में जबरदस्त वापसी करते हुए सीरीज को बराबर कर दिया, जिसमें क्विंटन डी कॉक ने 123 रनों की नाबाद पारी खेलकर अपनी टीम को आसान जीत दिलाई।

सीरीज जीतना चाहेगी पाकिस्तान
घरेलू मैदान और दर्शकों के सामने शाहीन अफरीदी की कप्तानी वाली पाकिस्तान टीम जोरदार वापसी कर सीरीज जीतना चाहेगी। वहीं, अफ्रीकी टीम अपनी जीत की लय को बरकरार रखते हुए सीरीज ट्रॉफी उठाना चाहेगी। फैसलाबाद का इकबाल स्टेडियम बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग साबित हुआ है। इस सीरीज के शुरुआती दो मैचों में भी बल्लेबाजों ने आसानी से रन बनाए हैं। पिच से गेंदबाजों को बहुत कम मदद मिलती है।
पिच से किसे मिलेगा फायदा
इस विकेट को देखते हुए टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद कर सकती है। क्योंकि बाद में गेंदबाजी करना मुश्किल हो जाता है और चेज करने वाली टीम को रन बनाना आसान लगता है। कुल मिलाकर यह विकेट हाई स्कोर वाले मैच हो सकता है, जहां बड़ी साझेदारियां दोनों पक्षों के लिए निर्णायक होंगी। सलमान अली आगा पाकिस्तान के मध्यक्रम के बल्लेबाज सलमान अली आगा इस सीरीज में अब तक दो पारियों में 131 रन बनाकर शानदार फॉर्म में हैं।
फ्री में लाइव देख पाएंगे मैच
भारत में टीवी पर मैच का लाइव टेलीकास्ट नहीं किया जा रहा है। लेकिन फैंस स्पोर्ट्स टीवी यू-ट्यूब चैनल पर मैच का मजा फ्री में उठा सकते हैं। कॉर्बिन बॉश दक्षिण अफ्रीकी तेज गेंदबाज कॉर्बिन बॉश गेंद से महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। वह अब तक चार विकेट ले चुके हैं, और उनकी किफायती 10 ओवर की गेंदबाजी अक्सर मेहमान टीम के लिए टर्निंग प्वॉइंट साबित हुई है। अपनी सटीक लाइन और लेंथ से वह पाकिस्तान के बल्लेबाजों पर दबाव बनाने में सक्षम हैं। पिच को देखते हुए टारगेट का पीछा करने वाली टीम के पास इस निर्णायक मैच को जीतने का बेहतर मौका होगा।












Click it and Unblock the Notifications