PAK vs SA: पाकिस्तान ने 33 सालों बाद बनाया धांसू रिकॉर्ड, दक्षिण अफ्रीका के सामने रचा इतिहास
PAK vs SA: कराची में खेले गए तीसरे और आखिरी वनडे मुकाबले में पाकिस्तान ने दक्षिण अफ्रीका को एकतरफा मुकाबले में 7 विकेट से शिकस्त दी। इस जीत के साथ पाकिस्तान ने तीन मैचों की सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली। युवा बल्लेबाज़ सैम अय्यूब ने शानदार अर्धशतक जमाकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। इस जीत के साथ पाकिस्तान ने एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड स्थापित कर दिया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका की टीम 37।5 ओवर में महज़ 143 रन पर ढेर हो गई। विकेटकीपर बल्लेबाज़ क्विंटन डी कॉक ने 53 रन (70 गेंद, 6 चौके, 1 छक्का) की पारी खेली और टीम को संभालने की कोशिश की। वहीं, लुआन-ड्रे प्रिटोरियस ने 39 रन बनाए। इनके अलावा कोई भी बल्लेबाज़ बड़ा योगदान नहीं दे सका।

पाकिस्तान की ओर से अबRAR अहमद ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट झटके, जबकि शाहीन अफरीदी और मोहम्मद नवाज़ को 2-2 विकेट मिले। लक्ष्य छोटा था और पाकिस्तान ने इसे आसानी से हासिल कर लिया।
जवाबी पारी में सलामी बल्लेबाज़ फखर ज़मान बिना खाता खोले आउट हो गए, लेकिन सैम अय्यूब ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया। उन्होंने 77 रन (70 गेंद, 11 चौके, 1 छक्का) की आतिशी पारी खेली और टीम को जीत की दहलीज़ तक पहुंचाया।
बाबर आज़म ने 27 रन जोड़े, जबकि विकेटकीपर मोहम्मद रिज़वान 32 रन बनाकर नाबाद लौटे। पाकिस्तान ने 25।1 ओवर में ही 144 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। दक्षिण अफ्रीका की ओर से नांद्रे बर्गर और ब्योर्न फॉर्च्यून ने एक-एक विकेट लिया, लेकिन वे पाकिस्तान की बल्लेबाजी को रोक नहीं सके।
पाकिस्तान ने अपने घरेलू मैदान पर पहली बार दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज जीती है। इससे पहले ऐसा कभी नहीं हुआ था। पिछले पांच वनडे सीरीज में से चार में पाकिस्तान ने जीत दर्ज की है, जो एक बड़ी उपलब्धि है। अबरार अहमद को प्लेयर ऑफ़ द मैच और क्विंटन डी कॉक को प्लेयर ऑफ़ द सीरीज चुना गया।












Click it and Unblock the Notifications