PAK vs SA: पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा टी-20 आज, फ्री में LIVE देखने का ये है धांसू तरीका
PAK vs SA Live Streaming 2nd T20I: पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज़ का दूसरा मुकाबला आज शुक्रवार 31 अक्टूबर 2025 को लाहौर के गद्दाफ़ी स्टेडियम में खेला जाएगा। रावलपिंडी में खेले गए पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका की युवा टीम ने मेजबान पाकिस्तान को 55 रन से करारी शिकस्त देकर सीरीज़ में 1-0 की बढ़त बना ली है। साउथ अफ्रीका जीत की लय को बरकरार रखना चाहेगी।
पाकिस्तान का प्रदर्शन रहा निराशाजनक (PAK vs SA Live Streaming 2nd T20I)
पहले मैच में पाकिस्तान का प्रदर्शन निराशाजनक रहा, जहां टी-20 में वापसी करने वाले बाबर आज़म शून्य पर आउट हुए और टीम की बल्लेबाजी पूरी तरह बिखर गई। वहीं, दक्षिण अफ्रीका के लिए रीज़ा हेंड्रिक्स का अर्धशतक और जॉर्ज लिंडे का ऑलराउंड प्रदर्शन (36 रन और 3 विकेट) जीत का मुख्य कारण बना। पाकिस्तान के लिए केवल मोहम्मद नवाज ही बल्ले और गेंद दोनों से थोड़ा बेहतर खेल दिखा पाए।

पिच से किसे मिलेगा फायदा
लाहौर का गद्दाफ़ी स्टेडियम अपनी बल्लेबाज़ी के अनुकूल पिच के लिए जाना जाता है। यहां गेंद को अच्छी उछाल और गति मिलती है, जिससे बल्लेबाजों को अपने शॉट्स आत्मविश्वास से खेलने में मदद मिलती है। आउटफ़ील्ड भी तेज है, जो चौकों और छक्कों को आसान बना देता है। इसलिए, यह मैदान अक्सर हाई-स्कोरिंग मैच का गवाह बनता है। टीम जो भी टॉस जीतेगी, उसका ध्यान बड़ा स्कोर खड़ा करने पर रहेगा।
इन खिलाड़ियों पर रहेगी नजर
पाकिस्तान की टीम में बाबर आजम और कप्तान सलमान आगा पर वापसी का दबाव होगा। पहले मैच में फ्लॉप होने के बाद इन अनुभवी बल्लेबाजों को टीम को मज़बूत शुरुआत देनी होगी। गेंदबाज़ी में शाहीन अफ़रीदी और नसीम शाह से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी। दक्षिण अफ्रीका की ओर से रीज़ा हेंड्रिक्स और युवा डेवाल्ड ब्रेविस पर नज़रें टिकी होंगी। ब्रेविस अपनी विस्फोटक बल्लेबाज़ी के लिए जाने जाते हैं और उन्हें आज का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज़ भी माना जा रहा है।
फ्री लाइव देखने का क्या है तरीका
यह मैच भारतीय समयानुसार रात 8:30 बजे शुरू होगा। इस मैच का प्रसारण और लाइव स्ट्रीमिंग पाकिस्तान के ए स्पोर्ट्स यू-ट्यूब चैनल पर फ्री में देखा जा सकता है। वहीं भारत में टीवी पर मुकाबले को लाइव नहीं दिखाया जाएगा। इसके अलावा दोनों देशों के ट्विटर हैंडल के जरिए भी मैच का लेटेस्ट अपडेट प्राप्त किया जा सकता है।
संभावित प्लेइंग-11
दक्षिण अफ्रीका: लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, क्विंटन डी कॉक, टोनी डी ज़ोर्ज़ी, मैथ्यू ब्रीत्ज़के, डेवाल्ड ब्रेविस, डोनोवन फरेरा (कप्तान), कॉर्बिन बॉश, जॉर्ज लिंडे, ऑट्टनियल बार्टमैन, नक़ाबा पीटर, लुंगी एनगिडी।
पाकिस्तान: साहिबज़ादा फरहान, सईम अयूब, बाबर आज़म, सलमान आगा (कप्तान), हसन नवाज़, मोहम्मद नवाज़, उस्मान खान, शाहीन शाह अफ़रीदी, फहीम अशरफ, नसीम शाह, अबरार अहमद।












Click it and Unblock the Notifications