PAK vs NZ: टूटे अंगूठे से बनाये 95 रन और पीछे दौड़कर लपका कैच, विलियमसन को फैन्स ने किया सलाम
Kane Williamson: केन विलियमसन ने अंगूठे की चोट के बाद वापसी करते हुए मैदान पर धमाका कर दिया। उन्होंने तूफानी बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। विलियमसन ने 95 रनों की धमाकेदार पारी खेली। विलियमसन ने बैटिंग करने के बाद फील्डिंग के दौरान भी हाथ दिखाए और पाक बल्लेबाज को वापस भेजा।
बेंगलुरु में पाकिस्तान के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए विलियमसन ने 79 गेंदों का सामना करते हुए 95 रन बनाए। वह 10 चौके और 2 छक्के जड़कर आउट हुए। फील्डिंग के दौरान पाकिस्तानी ओपनर अब्दुल्लाह शफीक को कैच कर विलियमसन ने आउट किया।

साउदी की गेंद पर हवा में खेले गए शॉट के पीछे भागते हुए विलियमसन ने कैच पकड़ा। वह कैच लेकर गिर गए और दर्शा दिया कि चोट से वापस आते ही उनमें वही फुर्ती है। विलियमसन के कैच को देखने के बाद फैन्स ने भी कहा कि क्या कैच लपका है, विलियमसन फिर से लौटे आए हैं।
केन विलियमसन को वर्ल्ड कप में ही चोट लगी थी। इससे पहले वह चोट से वापसी कर वर्ल्ड कप में आए थे लेकिन एक बार फिर से बाहर हो गए थे। वह टीम से बाहर रहने के दौरान ड्रिंक्स लेकर मैदान पर भी जाते थे। अब वापसी करते हुए उनके बल्ले से रन आए।
पाकिस्तान के खिलाफ बैटिंग करते हुए न्यूजीलैंड की टीम ने 6 विकेट के नुकसान पर 401 रनों का स्कोर खड़ा कर दिया। कीवी टीम के लिए रचिन रविन्द्र ने धाकड़ बैटिंग का प्रदर्शन करते हुए शतक जड़ा। इस वर्ल्ड कप में रविन्द्र का यह तीसरा शतक है। उनकी बेहतरीन फॉर्म है।












Click it and Unblock the Notifications