PAK vs NZ: न्यूजीलैंड की ऐतिहासिक ODI सीरीज जीत, पहली बार पाकिस्तान को उसकी धरती पर दी मात

न्यूजीलैंड टीम ने पाकिस्तान में अपने सफल दौरे का अंत ऐतिहासक वनडे सीरीज जीत के साथ किया जो उन्होंने कराची के नेशनल स्टेडियम में जीती।

PAK vs NZ

PAK vs NZ: न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को उसकी ही धरती पर वनडे सीरीज में 2-1 से मात दे दी। इस सीरीज का आखिरी मुकाबला कराची के नेशनल स्टेडियम में खेला गया जहां पर न्यूजीलैंड 2 विकेट से जीतने में कामयाब रहा। मुकाबले में निर्णायक पारी खेलकर निचले क्रम के बल्लेबाज ग्लेन फिलिप्स को प्लेयर ऑफ द मैच और डेवॉन कॉन्वे को प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड दिया गया। ये एक ऐतिहासिक प्रदर्शन है क्योंकि न्यूजीलैंड ने पहली बार पाकिस्तान की धरती पर अपनी वनडे सीरीज जीती है।

इस मैच में पाकिस्तान ने पहले बैटिंग करते हुए फखर जमान के शतक और मोहम्मद रिजवान के अर्धशतक के दम पर 50 ओवर में 280 रन बनाए थे जिसके जवाब में न्यूजीलैंड की ओर डेवॉन, केन विलियमसन ने टॉप ऑर्डर पर अर्धशतकीय पारी खेली और फिर ग्लेन फिलिप्स ने 42 गेंदों पर 63 रनों की पारी खेलकर मैच को बदल दिया।

गेंदबाजी में टिम साउदी ने 56 रन देकर 3 और लॉकी फर्ग्युसन ने 63 रन देकर दो विकेट लिए। इस मैच में पाकिस्तान ने उमरान मलिक जैसे कम उम्र और 150kph की रफ्तार डालने वाले मोहम्मद हसनैन को बुलाया था लेकिन उन्होंने 6.1 ओवर में 42 रन देकर कोई विकेट नहीं लिया। एक और 150kph बॉलर हारिस रऊफ ने भी 7 ओवर में 41 रन दिए और कोई विकेट नहीं लिया।

ये न्यूजीलैंड के लिए काफी सफल दौरा रहा क्योंकि उन्होंने पहले टेस्ट सीरीज में भी डोमिनेट किया था लेकिन दोनों ही मैच ड्रा साबित हुए थे। इसका कारण पाकिस्तान की आधी-अधूरी पिचें हैं जो नतीजा देने के बजाए आज भी 80 के दशक जैसा टेस्ट क्रिकेट दिखा रही हैं। न्यूजीलैंड ने फिर वनडे सीरीज की शुरुआत हार के साथ की लेकिन बाद के दोनों मैच जीते।

खास बात ये रही न्यूजीलैंड के सभी मुकाबले कराची के नेशनल स्टेडियम में हुए। ये बाबर आजम की साख पर एक और बट्टा है क्योंकि उनको अपने घर में पिछले कुछ समय से लगातार हार मिली है। ये सीरीज हार उनके पर कतरने का कारण बन सकती है।

दिलचस्प बात ये है अब न्यूजीलैंड को कुछ ही दूरी पर स्थिति पड़ोसी देश भारत में आना है जहां पर 18 जनवरी से तीन मैचों की वनडे और टी20 सीरीज की शुरुआत होनी है और भारत ने अपनी टीम भी घोषित कर दी है।

Recommended Video

    PCB जल्द करेगा रिव्यू मीटिंग, Babar Azam पर तलवार लटकना तय | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+