PAK vs NZ: जर्नलिस्ट के सवाल पर भड़के बाबर आजम! देखिए व्हाइट बॉल क्रिकेट में उनकी कैपटेंसी का रिकॉर्ड
पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे सोमवार को दोपहर 3 बजे से शुरू होगा। इस मैच की पूर्व संध्या पर बाबर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अपनी कप्तानी को लेकर उठे सवालों का जवाब दिया।

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज की शुरुआत से पहले पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने एकबार फिर अपनी कप्तानी पर उठ रहे सवालों का जवाब दिया है। पहले वनडे की पूर्वसंध्या पर बाबर आजम से प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उनकी टेस्ट कप्तानी पर उठ रहे सवालों का जवाब दिया। उन्होंने एक जर्नलिस्ट के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि टेस्ट सीरीज अब खत्म हो चुकी है और हमारे सामने वनडे सीरीज है, इसलि व्हाइट बॉल क्रिकेट के बारे में तुम्हारे कोई सवाल हैं तो पूछिए। आपको बता दें कि पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे आज दोपहर 3 बजे से कराची के नेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा।
मुझे किसी के लिए खुद को साबित करने की जरूरत नहीं- बाबर
बाबर आजम ने रविवार को कहा कि अब हमारे सामने वनडे सीरीज है, टेस्ट सीरीज खत्म हो चुकी है। इसलिए यदि आपके पास इस व्हाइट बॉल क्रिकेट के बारे में कोई सवाल हैं तो वो पूछिए। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बाबर से जब यह सवाल किया गया कि क्या कप्तानी की वजह से उनकी बल्लेबाजी पर कोई असर पड़ रहा है तो उन्होंने कहा कि मुझे किसी के सामने खुद को साबित करने की जरूरत नहीं है, मुझे मालूम है कि मैं क्या कर रहा हूं, मेरा ध्यान सिर्फ पाकिस्तान के लिए अच्छा प्रदर्शन करने पर है न कि किसी को प्रूव करने में।
व्हाइट बॉल क्रिकेट में हमारा प्रदर्शन अच्छा है- बाबर
बाबर आजम ने वनडे सीरीज को लेकर अपना उत्साह जाहिर किया। बाबर ने कहा कि व्हाइट बॉल क्रिकेट में हमारा प्रदर्शन काफी अच्छा है और हम उसे जारी रखने का पूरा प्रयास करेंगे। बाबर ने न्यूजीलैंड के बारे में बात करते हुए कहा कि मैं जानता हूं कि न्यूजीलैंड की टीम बहुत अच्छी है, इसलिए यह सीरीज बहुत ही मजेदार रहने वाली है। बता दें कि न्यूजीलैंड की टीम पाकिस्तान के दौरे पर है, जहां दो टेस्ट मैचों की सीरीज ड्रॉ पर समाप्त हुई और तीन वनडे मैचों की सीरीज का आगाज आज से हो रहा है।
व्हाइट बॉल क्रिकेट में बाबर की कप्तानी का रिकॉर्ड
आपको बता दें कि बाबर आजम की टेस्ट कप्तानी पर सवाल उनके रिकॉर्ड की वजह से उठ रहा है। बाबर की कप्तानी में पाकिस्तान ने 18 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें से उसे 8 में जीत मिली है। 6 मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा है, जबकि 4 टेस्ट मैच ड्रॉ हुए हैं। वहीं व्हाइट बॉल क्रिकेट में बाबर आजम का प्रदर्शन काफी अच्छा है। बाबर की कप्तानी में पाकिस्ता ने 18 वनडे मैच खेले हैं, जिसमें से 12 में उसे जीत मिली है और 5 मैच हारे हैं। वहीं एक मैच टाई रहा है। बाबर की कप्तानी में पाकिस्तान ने 66 टी20 मुकाबले खेले हैं। उसमें से 40 में उसे जीत और 21 में हार मिली है। 5 मैचों का कोई रिजल्ट नहीं निकला है।












Click it and Unblock the Notifications