PAK vs NZ Head to Head Record: पाकिस्तान-न्यूजीलैंड में किसका पलड़ा भारी? मैच से पहले जाने हेड टू हेड रिकॉर्ड

PAK vs NZ Head to Head Record: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के पहले मैच में न्यूजीलैंड और पाकिस्तान आमने-सामने होंगे। यह मैच बुधवार (19 फरवरी) को कराची के नेशनल स्टेडियम में खेला जाना है। पाकिस्तान में लंबे समय बाद आईसीसी टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। लिहाजा फैंस भी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 को लेकर बेहद उत्सुक दिखाई दे रहे हैं। दोनों ही टीम की कोशिश पहले मुकाबले को जीतने की होगी।

कांटे की टक्कर की उम्मीद (PAK vs NZ Head to Head Record)

इस महीने की शुरुआत में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड ने ट्राई सीरीज के दौरान एक दूसरे के खिलाफ दो वनडे मैच खेले थे। न्यूजीलैंड ने दोनों मैच जीतकर सीरीज अपने नाम कर ली और अब उसकी नजर पाकिस्तान पर एक और जीत दर्ज करने पर होगी। दूसरी ओर पाकिस्तान की कोशिश हालात बदलने और आगामी मैच जीतने की होगी। ऐसे में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर हो सकती है।

PAK vs NZ 1

मैच से पहले जानें किसका पलड़ा भारी

वनडे में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच हुए मुक़ाबले के रिकॉर्ड पर नजर डाले तो दोनों टीमों ने अब तक एक दूसरे के खिलाफ़ 118 वनडे मैच खेले हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ़ खेले गए 118 वनडे मैचों में से 61 में पाकिस्तान ने जीत दर्ज की है। दूसरी ओर ब्लैक कैप्स ने 50 ओवर के प्रारूप में पाकिस्तान के खिलाफ़ 53 मैच जीते हैं। पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया एक वनडे मैच बराबरी पर छूटा था, जबकि तीन मैचों का कोई नतीजा नहीं निकला।

कराची के मैदान पर ऐसा है रिकॉर्ड

पाकिस्तान का अपने घरेलू मैदान पर न्यूजीलैंड से बेहतर रिकॉर्ड भी है। उन्होंने अपने घरेलू मैदान पर ब्लैक कैप्स के खिलाफ़ खेले गए 30 वनडे मैचों में से 22 में जीत दर्ज की है, जबकि न्यूजीलैंड 8 में विजयी होने में सफल रहा है। हालांकि, कराची के नेशनल स्टेडियम में न्यूजीलैंड का रिकॉर्ड पाकिस्तान से बेहतर है। दोनों टीमों ने अब तक इस मैदान पर 9 वनडे मैच खेले हैं और न्यूजीलैंड ने 5 जीते हैं, जबकि पाकिस्तान ने चार जीते हैं।

हालांकि कुल मिलाकर रिकॉर्ड पाकिस्तान के पक्ष में है, लेकिन न्यूजीलैंड ने हाल के मैचों में बेहतर प्रदर्शन किया है। दोनों टीमों के बीच पिछले 5 मैचों में से न्यूजीलैंड ने 3 जीते हैं जबकि पाकिस्तान ने 2 जीते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+