PAK vs NZ: बाबर आजम के शतक के बाद खुशी से झूमे फैंस, सोशल मीडिया पर यूजर्स ने कहा- King of test
बाबर आजम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के पहले दिन शानदार शतक लगा दिया। उन्होंने अपने टेस्ट करियर की 9वीं सेंचुरी पूरी की। बाबर आजम पहले दिन का खेल खत्म होने तक नाबाद रहे।

इंग्लैंड के खिलाफ अपने घर में टेस्ट सीरीज गंवाने के बाद से आलोचनाओं का सामना कर रहे पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम ने बल्ले से अपने आलोचकों को करार जवाब दिया है। सोमवार को बाबर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के पहले ही दिन शतक जड़कर बल्ले से जवाब दे दिया। बाबर आजम ने अपने टेस्ट करियर का 9वां शतक पूरा किया। उन्होंने 161 गेंदों में अपने सेंचुरी पूरी की। बाबर आजम का यह साल 2022 का चौथा टेस्ट शतक भी था। बाबर के इस शतक के बाद सोशल मीडिया पर फैंस बाबर की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।
बाबर के शतक पर फैंस की प्रतिक्रिया
आपको बता दें कि बाबर आजम की तुलना पहले से ही विराट कोहली से होती रही है। ऐसे में उनके शतक के बाद फैंस ने फिर से उन्हें किंग कोहली के बराबर का बल्लेबाज कहना शुरू कर दिया है। बाबर के शतक के बाद उनके प्रशंसक काफी खुश नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर बाबर की तारीफ हो रही है तो वहीं विराट कोहली को यूजर्स ट्रोल कर रहे हैं, क्योंकि विराट कोहली बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में फ्लॉप रहे थे।
बाबर ने अपने शतक से आलोचकों का मुंह किया बंद
आपको बता दें कि बाबर आजम ने अपने इस शतक के जरिए अपने आलोचकों का भी मुंह बंद कर दिया है। इस टेस्ट मैच के शुरू होने से पहले लगातार यह चर्चाएं चल रही थीं कि बाबर को टेस्ट कप्तानी से हटा देना चाहिए। बता दें कि कुछ ही दिन पहले बाबर की कप्तानी में ही पाकिस्तान को इंग्लैंड के हाथों अपने घर में टेस्ट सीरीज में क्लीन स्विप का सामना करना पड़ा है। इस क्लीन स्विप के बाद से ही बाबर को कप्तानी से हटाने की मांग हो रही थी, लेकिन इस शतक से बाबर ने उन आलोचकों को मुंह तोड़ जवाब दे दिया है।












Click it and Unblock the Notifications