PAK vs NZ: करो या मरो वाले मैच में न्यूजीलैंड का बाबर की टीम से मुकाबला, ऐसी हो सकती है प्लेइंग 11

PAK vs NZ: न्यूजीलैंड के लिए करो या मरो वाली स्थिति है, इस मैच में हारने पर उनको सीरीज भी गंवानी पड़ेगी। उनको हर हाल में मैच जीतना होगा।

PAK vs NZ

PAK vs NZ 5th T20 Playing 11 Prediction: पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज अंतिम पड़ाव पर आ गई है। दोनों देशों के बीच पांच टी20 मैचों की सीरीज का अंतिम मुकाबला सोमवार को रावलपिंडी में खेला जाएगा। पाक टीम इस सीरीज में आगे चल रही है। उनके पास सीरीज जीतने का सुनहरा मौका है।

पाकिस्तान ने शुरुआती दो मैचों में जीत दर्ज की थी। इसके बाद तीसरे मुकाबले में न्यूजीलैंड ने जीत दर्ज की और चौथा मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था। अब यह मैच कीवी टीम के लिए काफी अहम है। इस मैच में जीत दर्ज करने पर ही न्युजीलैंड की टीम सीरीज बचा पाएगी। कीवी टीम के पास सीरीज ड्रॉ कराने का मौका है। उनके लिए करो या मरो वाली स्थिति है।

चैपमैन बेहतरीन फॉर्म में हैं।
कीवी बल्लेबाज मार्क चैपमैन ने सीरीज में अब तक धाकड़ बैटिंग की है। वह टॉप स्कोरर हैं। उन्होंने 4 मैचों में कुल 186 रन बनाये हैं। उनके अलावा टॉम लैथम ने भी 4 मैचों में 116 रन बनाये हैं। पाक कप्तान बाबर आज़म का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। बाबर आज़म ने 4 मैचों की 3 पारियों में 111 रन अपने नाम किये हैं।

पिच से बल्लेबाजों को मदद
रावलपिंडी में हमेशा से पिच बैटिंग के लिए मददगार रही है। इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिलेगा। टॉस जीतकर पहले खेलने वाली टीम को 200 का स्कोर बोर्ड पर लगाने का प्रयास करना चाहिए। गेंदबाज गति में मिश्रण करते हुए रनों की रफ्तार धीमी करने में सफलता प्राप्त कर सकते हैं।

कैसा रहेगा आज मौसम
पिछले मैच में बारिश की मार देखने को मिली थी। मुकाबला अनिर्णीत रहा था। रिपोर्ट्स के अनुसार इस बार बारिश के आसार नहीं रहेंगे। दोनों टीमों के बीच एक पूर्ण मुकाबला देखने को मिलेगा। शाम के समय मुकाबले होने की वजह से गर्मी का प्रभाव भी देखने को नहीं मिलेगा। मैच रात 9 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन
पाकिस्तान: मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), बाबर आजम (कप्तान), फखर जमान, सईम अयूब, शादाब खान, इफ्तिखार अहमद, इमाद वसीम, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ, जमान खान।

न्यूजीलैंड: टॉम लैथम (कप्तान), चैड बोवेस, विल यंग, ​​डेरिल मिचेल, मार्क चैपमैन, रचिन रवींद्र, एडम मिल्ने, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी, कोल मैककोन्ची, हेनरी शिपली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+