कराची टेस्ट की दोनों पारियों में फ्लॉप रहे रिजवान, सोशल मीडिया पर लोग बोले- अब सरफराज को लेकर आओ

इंग्लैंड के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में पाकिस्तान पर अब क्लीन स्विप की खतरा मंडरा रहा है। दरअसल, कराची टेस्ट मैच के तीसरे दिन इंग्लैंड ने 2 विकेट के नुकसान पर 112 रन बना लिए हैं और अब उसे जीत के लिए सिर्फ 55 रनों की जरूरत है। पाकिस्तान ने दूसरी पारी में 216 रनों के आधार पर इंग्लैंड को 167 रन का लक्ष्य दिया था। दूसरी पारी में पाकिस्तान के बल्लेबाजों की नाकामी के बाद सोशल मीडिया पर फैंस का गुस्सा देखने को मिल रहा है। खासकर विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान के फॉर्म को लेकर तो फैंस फिर भड़क उठे हैं।
मोहम्मद रिजवान फिर हुए फ्लॉप
कराची टेस्ट की दूसरी पारी में 16 गेंद खेलकर सिर्फ 7 रन बनाने वाले मोहम्मद रिजवान को टीम से बाहर किए जाने की मांग फिर उठी है। सोशल मीडिया पर लोगों का कहना है कि पाकिस्तान जिस वक्त सबसे ज्यादा मुश्किल में था, उस वक्त हर किसी को रिजवान के बल्ले से एक अच्छी और अहम पारी की उम्मीद थी, लेकिन उन्होंने अपने प्रदर्शन से एकबार फिर सभी को निराश किया है। मोहम्मद रिजवान को दूसरी पारी में इंग्लैंड के युवा स्पिनर रेहान अहमद ने आउट किया।
सोशल मीडिया पर क्या हो रही हैं बातें
कराची टेस्ट की दोनों पारियों में फ्लॉप होने के बाद मोहम्मद रिजवान को टीम से बाहर करने की मांग हो रही है। सोशल मीडिया पर यूजर्स का कहना है कि मोहम्मद रिजवान अब विराट कोहली की तरह बल्लेबाजी कर रहे हैं, जैसे कोहली खराब फॉर्म में आउट हो रहे थे, वो भी उसी तरह अपना विकेट गंवा रहे हैं। वहीं कुछ यूजर्स का कहना है कि रिजवान को टीम से बाहर करके अब सरफराज अहमद को टीम में लाने का समय आ गया है। आपको बता दें कि मोहम्मद रिजवान ने अपना आखिरी टेस्ट मैच 2019 में खेला था।
रिजवान का फ्लॉप शो
Recommended Video
आपको बता दें कि वनडे और टी20 में अपनी साख जमाने वाले मोहम्मद टेस्ट फॉर्मेट में पिछले काफी समय से खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। रिजवान ने टेस्ट की पिछली 12 पारियों में एक भी हाफ सेंचुरी नहीं बनाई है। इस साल के शुरुआत में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ही उन्होंने आखिरी शतक लगाया था। पिछली 12 पारियों में रिजवान के बल्ले से 21.8 की औसत से सिर्फ 262 रन निकले हैं। रिजवान का यह प्रदर्शन पाकिस्तान के मध्य क्रम के लिए चिंता का विषय बना हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications