बाबर आजम ने दिखाई कोहली वाली काबिलियत, कराची में शतक के बाद शोएब अख्तर ने की तारीफ
नई दिल्ली, 23 सितंबर: पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर का मानना का बाबर आजम ने चेज करते हुए विराट कोहली जैसी काबिलियत दिखाई है। आजम खराब फॉर्म में दिख रहे थे लेकिन उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज के दौरान कराची में हुए दूसरे टी20 मुकाबले में शानदार शतक लगाकर हुंकार भर दी है। इसके चलते पाकिस्तान की टीम को 10 विकेट से जबरदस्त जीत मिली क्योंकि आजम ने 110 रन बनाते हुए रिजवान के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 203 रनों की ओपनिंग पार्टनरशिप की।

फॉर्म और स्ट्राइक रेट के चलते आलोचना का शिकार बनना पड़ा था
आजम को इससे पहले फॉर्म और स्ट्राइक रेट के चलते आलोचना का शिकार बनना पड़ा था। उन्होंने एशिया कप के छह मैचों में 68 ही रन बनाए थे। हालांकि इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच में उन्होंने फॉर्म में लौटने की हल्की झलक दिखा दी थी।
गुरुवार को आजम अलग ही लेवल पर चले गए और 166 के स्ट्राइक रेट के साथ बैटिंग की।

बाबर आजम ने दिखाई कोहली वाली काबिलियत
इस पर बात करते हुए शोएब अख्तर ने अपने यू-ट्यूब चैनल पर कहा, मैं इस चेज को सलाम करता हूं। ऐसे चेज करना एक समय विराट कोहली की महान पहचान थी। बाबर आजम ने उसी को फिर से करके दिखाया। बाबर आजम की क्लास दुनिया में कहीं बेहतर हैं। उनके शॉट की क्लास, खूबसूरती को देखों और अगर उनका स्ट्राइक रेट 150-160 के करीब पहुंच जाता है तो वह कुछ और ही बन जाते हैं। और जब वह ऐसा करते हैं तो पाकिस्तान जीत जाता है।

स्ट्राइक रेट भी सवालों के घेरे में आ गया था
इसके अलावा, अख्तर ने कहा कि यह महत्वपूर्ण है कि बाबर अच्छे स्ट्राइक रेट से स्कोर करे ताकि रिजवान पर दबाव नहीं रहे।
रिजवान 2022 में सलामी बल्लेबाज के रूप में टी20 इंटरनेशनल में सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे हैं, लेकिन एशिया कप में स्टार विकेटकीपर का स्ट्राइक रेट भी सवालों के घेरे में आ गया। हालांकि, अख्तर ने कहा कि जब बाबर और रिजवान लय पर होते हैं, तो पाकिस्तान मैच जीत जाता है।
शोएब ने कहा, "यह वही है जो पाकिस्तान को चाहिए। रन रेट और स्ट्राइक रेट। हमारे सलामी बल्लेबाजों, खासकर बाबर आजम ने दिखाया है कि वह दुनिया में नंबर 1 खिलाड़ी क्यों है। जब वह अच्छी स्ट्राइक रेट से स्कोर करते है, तो रिजवान के लिए यह आसान हो जाता है। वे साथ-साथ बेहतर करते हैं, लेकिन फिर भी, मैं स्ट्राइक रेट के बारे में जोर देता रहता हूं क्योंकि यह बहुत महत्वपूर्ण है।

बाबर सबसे महान खिलाड़ियों में से एक हैं- शोएब
शोएब ने हर मैच में जरूरी रन दर आनी चाहिए। भले ही आप हर मुकाबले में तूफानी अंदाज ना दिखा सको।
उन्होंने कहा कि बाबर सबसे महान खिलाड़ियों में से एक है। जब वह लय पर होते है, तो ऐसा लगता है कि वह अद्भुत हैं। हालांकि, अख्तर चाहते हैं कि पाकिस्तान टी20 विश्व कप के लिए ऑस्ट्रेलिया जाने से पहले मध्यक्रम की समस्याओं को दूर करे।












Click it and Unblock the Notifications