PAK vs ENG : 'यही कर्म है' फाइनल के बाद बोले मोहम्मद शमी, शोएब अख्तर को जवाब वाला ट्वीट वायरल
PAK vs ENG फाइनल मुकाबला मेलबर्न में खेला गया। पाकिस्तानी बॉलर शोएब अख्तर को भारत के मोहम्मद शमी का जवाब सुर्खियों में है। PAK vs ENG shoaib akhtar mohammed shami t20 wc final melbourne
PAK vs ENG आईसीसी टी20 वर्ल्डकप फाइनल के बाद शोएब अख्तर ने दिल टूटने वाला इमोजी ट्वीट किया। भारतीय गेंदबाज मोहम्मद शमी ने इस पर जवाब दिया। शमी का रिएक्शन इंटरनेट पर वायरल हो गया है। ट्विटर पर क्रिकेट प्रशंसक शमी के रिएक्शंस काफी पसंद कर रहे हैं। बता दें कि इंग्लैंड ने पाकिस्तान को पांच विकेट से हरा कर वर्ल्डकप 2022 जीत लिया। ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान ने तेज शुरुआत की, लेकिन बाबर आजम की टीम इस आगाज को अंजाम तक पहुंचाने में असफल रही। इंग्लैंड की टीम को 138 रनों का आसान लक्ष्य मिला था, जिसे अंग्रेजों ने पांच विकेट खोकर हासिल कर लिया।

पाक 30 साल पुराना इतिहास दोहराने से चूका
दरअसल, टी20 वर्ल्ड कप 2022 के फाइनल में पाकिस्तान क्रिकेट टीम को इंग्लैंड के हाथों 5 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा। इस हार के बाद करोड़ों पाकिस्तानी क्रिकेट प्रेमियों का दिल टूट गया। टी20 वर्ल्डकप फाइनल 2022 में 30 साल पुराना इतिहास दोहराने की दहलीज पर खड़े पाकिस्तान को उस समय मायूस होना पड़ा जब बेन स्टोक्स और सैम करन के करिश्माई प्रदर्शन की मदद से इंग्लैंड ने दूसरी बार वर्ल्डकप ट्रॉफी अपने नाम की।

टूटा शोएब अख्तर का दिल
फाइनल में हार के बाद पाकिस्तान के समर्थकों, उनके वर्तमान के साथ-साथ पूर्व क्रिकेटरों का भी दिल टूट गया। तेज गेंदबाजी और होम टाउन के कारण रावलपिंडी एक्सप्रेस के नाम से मशहूर पूर्व पाकिस्तानी पेसर शोएब अख्तर ने टीम की हार के बाद ट्विटर पर 'टूटे हुए दिल' वाला इमोजी पोस्ट किया।
नीचे देखें शमी का ट्वीट---

माफ करना भाई, यही कर्म है
शोएब अख्तर के ट्वीट पर 61 हजार से अधिक लाइक देखे गए। इस पर भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी का जवाब वायरल हो रहा है। अनुभवी भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने ट्विटर पर शोएब अख्तर के ट्वीट को कोट कर लिखा माफ करना भाई लेकिन यही 'कर्म' है। शमी का ट्वीट वायरल हो गया और 1.53 लाख से अधिक लोगों ने लाइक किया।

इंग्लैंड दूसरी बार बनी चैंपियन
बता दें कि पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड को हराकर फाइनल के लिए क्वालीफाई किया था। इंग्लैंड ने भारत को 10 विकेट से हराकर धमाकेदार अंदाज में फाइनल में प्रवेश किया था। टी20 के टाइटल के लिए कांटे की टक्कर का अनुमान था, लेकिन अंग्रेज कप्तान जोस बटलर की टीम कुछ और ही इरादे से मैदान में आई थी। बाबर आज़म एंड कंपनी ने बैटिंग में शुरुआत को अच्छी की लेकिन सैम करन की शानदार बॉलिंग के आगे पाक ने घुटने टेक दिए। 20 ओवर में 138 का स्कोर बना।

पाक अफरीदी की चोट से पस्त हुआ !
खेल से जुड़े लोग पाकिस्तानी पेसर शाहीन अफरीदी की चोट को पाकिस्तान की हार का प्रमुख कारण बता रहे हैं। मैच के बाद खुद कप्तान बाबर आजम ने भी इसे स्वीकार किया। उन्होंने कहा, इंग्लैंड को जीत की बधाई, वे चैंपियन बनने के लायक हैं और अच्छी तरह से लड़े। हमें यहां घर जैसा एहसास हुआ। हर मैच और वेन्यू पर बहुत समर्थन मिला। समर्थन के लिए भी धन्यवाद। हम पहले दो गेम हारे लेकिन आखिरी चार मैचों में अविश्वसनीय वापसी की।

बैटर बेन स्टोक्स के आगे पाक ने घुटने टेके !
कप्तान बाबर आजम ने कहा कि फाइनल की रणनीति में उन्होंने साथी खिलाड़ियों से उनका नैचुरल गेम खेलने का आह्वान किया, लेकिन हम कम से कम 20 रन कम स्कोर खड़ा कर पाए। पाकिस्तान की गेंदबाजी पर बाबर ने कहा, "लड़कों ने गेंद से अच्छा संघर्ष किया। हमारी गेंदबाजी दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बॉलिंग अटैक में से एक है। दुर्भाग्य से, शाहीन की चोट के कारण हम जीत नहीं सके, लेकिन यह खेल का हिस्सा है।

30 साल बाद पाकिस्तान, इंग्लैंड और भारत
बता दें कि पाकिस्तानी प्रशंसक 1992 की तरह एक बार फिर वर्ल्डकप ट्रॉफी की आस लगाए बैठे थे। 30 साल पहले इमरान खान की टीम ने इसी स्थान पर इतिहास रचा था। इमरान के खिलाफ भी इंग्लैंड की टीम की ही चुनौती थी। सफेद गेंद की इंटरनेशनल क्रिकेट (ODI और टी20) में इंग्लैंड कमाल के फॉर्म में है। तीन साल पहले 2019 एकदिवसीय विश्व कप की तरह ही अनुभवी बेन स्टोक्स ने 52 की पारी खेली। इंग्लैंड ने 12 साल पहले 2010 में वेस्ट इंडीज में खेले गए आईसीसी टी20 विश्वकप का खिताब जीता था।












Click it and Unblock the Notifications