PAK vs ENG: पाकिस्तान को लगा बड़ा झटका, दिग्गज खिलाड़ी इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर
इंग्लैंड के खिलाफ पहला टेस्ट मैच हारने के बाद पाकिस्तानी टीम को एक और बड़ा झटका लगा है। उनके मुख्य तेज गेंदबाज हारिस रऊफ चोट के कारण सीरीज से बाहर हो गए हैं।

Haris Rauf Ruled Out of Test Series: पाकिस्तान टीम की फ़िलहाल किस्मत ठीक नहीं चल रही है। इंग्लैंड के खिलाफ रावलपिंडी टेस्ट मैच में मेजबान टीम को हार का सामना करना पड़ा था। इस पराजय के कारण टीम सीरीज में पिछड़ गई है। इसके बाद अब एक और बुरी खबर सामने आई है। चोट के कारण मुख्य तेज गेंदबाज हारिस रऊफ इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बचे हुए दोनों मैचों से बाहर हो गए हैं। पाक टीम के लिए यह एक बड़ा झटका है।
स्कैन से चोट का पता चला
हारिस रऊफ पहले टेस्ट में खेले थे। पहले दिन के बाद परेशानी के कारण उनका स्कैन कराया गया। इससे पता चला कि उनकी दाईं थाई के क्वाड में स्ट्रेन है। हारिस अब सीरीज से बाहर हो गए हैं। उनको रिहैब के लिए लाहौर जाकर नेशनल हाई परफॉर्मेंस सेंटर में काम करना होगा। वहां से ठीक होने के बाद ही अब वह वापस टीम में खेलने के योग्य माने जाएंगे।
पाकिस्तान के लिए बड़ा झटका
पाकिस्तानी टीम के लिए हारिस का बाहर होना एक बड़ा झटका है। वह मुख्य तेज गेंदबाज थे। शाहीन शाह अफरीदी पहले से ही बाहर हैं। ऐसे में मेजबान टीम के लिए मुश्किलें और ज्यादा बढ़ गई हैं। पहले टेस्ट मैच में पाकिस्तान को इंग्लैंड ने हराकर सीरीज में बढ़त बनाई है। पाकिस्तानी टीम के गेंदबाजों को सपाट पिच पर इंग्लिश बल्लेबाजों ने जमकर पीटा था। मुकाबले के पांचवें दिन इंग्लिश टीम ने जीत दर्ज की थी।
पाकिस्तानी टीम पर दबाव बढ़ेगा
रावलपिंडी टेस्ट मैच में हारकर सीरीज में पिछड़ने से पाकिस्तानी टीम के ऊपर दबाव और ज्यादा बढ़ेगा। मुख्य गेंदबाज के बाहर होने से इंग्लैंड टीम का काम थोड़ा आसान हो गया है। इंग्लिश बल्लेबाजों को अब कम अनुभव वाले वाले पाकिस्तानी गेंदबाजों का सामना करना होगा। देखना यह है कि हारिस रऊस की जगह अब पाकिस्तानी टीम में किस नए गेंदबाज को रिप्लेसमेंट के तौर पर लाया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications