550 से ज्यादा रन बनाकर भी हार के कगार पर पाकिस्तान, अपने ही घर में फिर होगी बेइज्जती!
Pakistan vs England, 1st Test: मुल्तान टेस्ट में इंग्लैंड के खिलाफ़ निराशाजनक प्रदर्शन के बाद पाकिस्तान हार के कहार पर पहुंच गई है। 550 से ज़्यादा रन का शानदार स्कोर बनाने के बावजूद पाकिस्तान को पारी की शर्मनाक हार का सामना करना पड़ सकता है। टेस्ट मैच के पांचवें दिन इंग्लैंड को जीत के लिए सिर्फ़ चार विकेट और चाहिए। खेल का एक दिन बचा होने के कारण मेज़बान टीम के लिए स्थिति गंभीर नज़र आ रही है।
पाकिस्तान पर हार का खतरा
इस मैच में हार से पाकिस्तान विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ से बाहर हो जाएगा, जिससे भविष्य में उसकी कोई भी जीत महत्वहीन हो जाएगी। मौजूदा समय में पाकिस्तान अंक तालिका में नौ टीमों में से आठवें स्थान पर है। स्थिति और भी खराब हो सकती है, क्योंकि हार से वे वेस्टइंडीज से नीचे खिसककर नौवें स्थान पर आ जाएंगे।

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप से होंगे बाहर
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के इस चक्र में पाकिस्तान का सफर चुनौतियों से भरा रहा है। सात मैचों में से टीम ने केवल दो में जीत हासिल की है, जबकि पांच में उसे हार का सामना करना पड़ा है। इस निराशाजनक रिकॉर्ड के कारण उन्हें मात्र 16 अंक मिले हैं, जिनका प्रतिशत अंक (पीसीटी) 19.050 है। इंग्लैंड के खिलाफ आसन्न हार से उनके पीसीटी के और कम होकर 16.67 पर आ जाने का खतरा है, जिससे वे रैंकिंग में वेस्टइंडीज से नीचे चले जाएंगे।
पाकिस्तान के लिए मुश्किल हुई राह
फाइनल में पहुंचने के लिए कटऑफ पीसीटी 58.5 है, जो पाकिस्तान के लिए असंभव लक्ष्य है, भले ही वे अपने सभी बचे हुए छह मैच जीत लें। वे संभवतः अधिकतम पीसीटी 52.38 हासिल कर सकते हैं, जो फाइनल में पहुंचने के लिए अभी भी अपर्याप्त है। मुल्तान टेस्ट के बाद पाकिस्तान को तीन मैचों की श्रृंखला के हिस्से के रूप में इंग्लैंड के खिलाफ दो और टेस्ट खेलने हैं। इसके अलावा उन्हें दिसंबर से जनवरी तक दो टेस्ट मैचों में दक्षिण अफ्रीका का सामना करना है।
अपने ही घर में फिर होगी बेइज्जती!
मुल्तान में इंग्लैंड का दबदबा वाला प्रदर्शन खास तौर पर पाकिस्तानी गेंदबाजों के खिलाफ इंग्लिश बल्लेबाजों का आक्रमक अंदाज ने मैच से उन्हें बाहर कर दिया। पाकिस्तान एक बार फिर अपने घर पर बेइज्जत हो सकती है।












Click it and Unblock the Notifications