‘मुझे माफ करना...’ पाक से मिली हार के बाद इमोशनल हुए Rashid, ट्विटर पर पूरे देश से मांगी माफी
नई दिल्ली, 8 सितंबर: बुधवार को पाकिस्तान से मिली करीबी हार के बाद अफगानिस्तान भी एशिया कप में फाइनल की रेस से बाहर हो गया। सुपर-4 राउंड में पाक और अफगान के बीच शारजाह में बेहद ही रोमांचक मुकाबला खेला गया, जहां आखिरी ओवर में नसीम शाह ने लगातार दो गेंदों पर दो छक्के जड़कर पाकिस्तान को 1 विकेट से मैच जीता दिया। मैच के बाद अफगानी दिग्गज राशिद खान (Rashid Khan) काफी इमोशनल नजर आए।

भावुक हुए राशिद
पाक से मिली हार के बाद दिग्गज स्पिनर राशिद खान ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की। वह काफी इमोशनल नजर आए। राशिद ने ट्वीट कर लिखा, ''हम अंत तक लड़े और मुझे अपनी टीम पर बहुत गर्व है। हम सीखते रहते हैं और इंशाल्लाह मजबूत होते जाएगे। मुझे इस बात का बेहद अफसोस है कि मैं उन्हें वह खुशी न दें जो मैच जीतकर दी जा सकती थी और यही देशवासियों के लिए खुशी का एकमात्र स्रोत है।''
We Fought till the end and I'm so proud of my team 🇦🇫 we keep learning and INSHALLAH will come stronger .I'm sorry to the nation back home not to give them happiness which is winning cricket game and it's the only source of happiness. Onto next game tomorrow INSHALLAH 🇦🇫🇦🇫 🤲🏻 pic.twitter.com/ov7Bv4MaIR
— Rashid Khan (@rashidkhan_19) September 7, 2022

पाक को बनाने थे 130 रन
अफगानिस्तान ने मैच में टॉस हारकर पहले खेलते हुए 129-6 का स्कोर बनाया। एक समय ऐसा लग रहा था कि अफगान टीम 150+ का स्कोर आसानी से बना लेगी, लेकिन बीच के ओवर्स में लगातार गिरने विकेट के चलते ऐसा ना हो सका। पाकिस्तान के सामने जीत के लिए 130 का टारगेट था। अफगानिस्तान गेंदबाजों ने भी हार नहीं मानी और पाक की मजबूत बैटिंग लाइन-अप को कड़ी टक्कर दी।

आखिरी दो ओवर का रोमांच
आखिरी दो ओवर में पाकिस्तान को मैच जीतने के लिए 21 रन बनाने थे और 3 विकेट हाथ में थे। 19वां ओवर फरीद अहमद मलिक लेकर आए और उन्होंने कमाल की गेंदबाजी करते हुए 10 रन देकर दो विकेट चटकाए। फरीद ने ओवर की दूसरी गेंद पर हारिस राउफ को बोल्ड किया और चौथी गेंद पर आक्रामक हिटर आसिफ अली (16) को आउट कर अफगान के लिए जीत को पक्का कर दिया। अंतिम 6 गेंदों पर पाक को 11 रन बनाने थे और स्ट्राइक पर नसीम शाह थे। नसीम ने फ़ज़लहक़ फ़ारूक़ी के ओवर की पहली दो गेंदों पर दो लंबे-लंबे छक्के जड़कर पाकिस्तान को रोमांचक जीत दिलाई।

राशिद का प्रदर्शन
मैच में राशिद खान का प्रदर्शन काफी सराहनीय रहा। पहले बल्ले से उन्होंने 15 गेंदों पर नाबाद 18 रन बनाए और फिर अपने 4 ओवर के स्पेल में सिर्फ 25 रन देकर दो विकेट चटकाए। स्टार स्पिनर ने मोहम्मद रिजवान (20) और पाकिस्तान टीम के उप-कप्तान शादाब खान (36) को आउट किया। टूर्नामेंट में अफगानिस्तान आज अपना आखिरी मुकाबला फाइल की रेस से बाहर हो चुकी भारत से होगा।












Click it and Unblock the Notifications