Shikhar Dhawan के वनडे में प्रदर्शन पर दिग्गज खिलाड़ी ने कही बड़ी बात, सिलेक्टर्स के निर्णय को सही ठहराया

भारतीय टीम इन दिनों इंग्लैंड के दौरे पर है। यहां दोनों टीमों के बीच 3 वनडे मैचों की सीरीज खेली जा रही है।

नई दिल्ली, 15 जुलाई: भारतीय टीम इन दिनों इंग्लैंड के दौरे पर है। यहां दोनों टीमों के बीच 3 वनडे मैचों की सीरीज खेली जा रही है। इस बीच पूर्व भारतीय खिलाड़ी और कमेंटेटर संजय मांजरेकर ने शिखर धवन की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि धवन को वनडे क्रिकेट सबसे ज्यादा सूट करता है। वह अब इस फॉर्मेट में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। सिलेक्टर्स भी वनडे में धवन पर भरोसा जता रहे हैं। धवन ने भारत के लिए अपना आखिरी टेस्ट मैच 2018 में और आखिरी टी20 इंटरनेशनल 2021 में खेला था।

धवन के पास अब एक ही फॉर्मेट

धवन के पास अब एक ही फॉर्मेट

धवन अभी इंग्लैंड दौरे पर हैं और यहां वनडे सीरीज खेल रहे हैं। सीरीज के पहले मैच में धवन ने रोहित के साथ मिलकर 114 रन की मैच जिताऊ साझेदारी की थी। इस दौरान धवन 34 रन बनाकर नाबाद रहे थे। वहीं दूसरे वनडे में शिखर ने 26 गेंदों पर 9 रन बनाए। स्पोर्ट्स ओवर द टॉप पर मांजरेकर ने कहा कि शिखर धवन के पास अब केवल एक ही फॉर्मेट है, जिस पर वह टिके रह सकते हैं। लेकिन दिलचस्प रूप से अपने करियर के दौरान अगर आप 50 ओवर के क्रिकेट में उनके प्रदर्शन को देखें, तो यह हमेशा सर्वश्रेष्ठ रहा है।

उम्र के हिसाब से काफी फिट

उम्र के हिसाब से काफी फिट

मांजरेकर ने कहा कि धवन को वनडे खेलना काफी पसंद है। वह इस फॉर्मेट में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। मुझे खुशी है कि सिलेक्टर्स उन पर भरोसा जता रहे हैं। धवन ने इस साल मिले सभी मौकों का लाभ उठाया है। उन्होंने 2022 में 6 वनडे मैच खेले हैं और करीब 220 रन बनाए हैं। मुझे उम्मीद है कि वह इसी तरह लगातार महत्वपूर्ण पारियां खेलते रहेंगे। यदि आप धवन की फिटनेस की बात करें, तो वह मैदान पर बिल्कुल भी 36 साल के प्लेयर नहीं लगते हैं। वह हमेशा अपनी फिटनेस की बहुत परवाह करते हैं और सुनिश्चित करते हैं कि वह हमेशा फिट रहें। वह केवल अपनी बल्लेबाजी पर ध्यान देते हैं।

शिखर धवन का करियर

शिखर धवन का करियर

शिखर धवन ने अपने करियर में अब तक 34 टेस्ट मैच की 58 पारियों में 40.61 की औसत और 66.94 के स्ट्राइक रेट से 2315 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 5 अर्धशतक और 7 शतक जड़े हैं। टेस्ट में उनका सर्वाधिक स्कोर 190 रन है। वहीं 151 वनडे की 148 पारियों में धवन ने 45.49 की औसत और 92.86 के स्ट्राइक रेट से 6324 रन बनाए हैं। उन्होंने एकदिवसीय मैचों में 35 अर्धशतक और 17 शतक जड़े हैं। इसके अलावा शिखर ने 68 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले भी खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 27.92 की औसत और 126.36 के स्ट्राइक रेट से 1759 रन बनाए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+