On This Day: आज के ही दिन सचिन ने सफेद गेंद से दर्ज की थी वो उपलब्धि जो लाल गेंद से गावस्कर हासिल कर पाए थे

इंदौर के नेहरू स्टेडियम में सचिन की पारी की चमक ने 31 मार्च 2001 के दिन ऑस्ट्रेलिया के पस्त कर दिया था। मेहमान टीम बुरी तरह से हारी और सचिन के नाम वनडे क्रिकेट का बहुत बड़ा रिकॉर्ड दर्ज हो गया।

Sachin Tendulkar

आज ही के दिन मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक ऐसी पारी खेली थी जिसने उन्हें वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे पहले 10000 रन बनाने वाला बल्लेबाज बना दिया था। तेंदुलकर की पारी ने ऑस्ट्रेलिया को ऐसा मसल कर रखा कि भारत को 118 रनों से जीत मिली थी। वैसे तो इंदौर के नेहरू स्टेडियम में खेले गए उस मैच में वीवीएस लक्ष्मण ने बल्लेबाजी में शानदार प्रदर्शन किया, हरभजन सिंह और अजीत अगरकर ने भी विकेट लिए लेकिन कोई भी सचिन तेंदुलकर के प्रदर्शन की चमक के सामने टिक नहीं सका।

31 मार्च 2001 और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वो मैच

सचिन को इस उपलब्धि को हासिल करने में 12 साल की यात्रा लगी जो उन्होंने पाकिस्तान के दौरे से शुरू की थी और इसमें 266 वनडे इंटरनेशनल लगे। ये ऐसी उपलब्धि थी जैसी कई साल पहले सुनील गावस्कर ने टेस्ट क्रिकेट में पहला दस हजारी बनकर हासिल की थी। तब गावस्कर टेस्ट क्रिकेट में 10 हजार इंटरनेशनल रन करने वाले पहले बल्लेबाज बने थे तो सचिन वनडे क्रिकेट में। यह पांच मैचों की सीरीज थी और ऑस्ट्रेलिया की टीम भारत का दौरा कर रही थी जहां अब तक दोनों टीमें 1-1 मैच जीत चुकी थी। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया ने रोटेशन पॉलिसी को दरकिनार करते हुए ग्लेन मैक्ग्रा को मुकाबले में उतारा था लेकिन एक बार जब सचिन का बल्ला चलना शुरू हुआ तो कंगारुओं के पास सिवाय मूकदर्शक बनने के कुछ चारा नहीं रह गया था।

सचिन ने 125 गेंदों पर 139 रनों की पारी खेली

इस मुकाबले में सचिन ने 125 गेंदों पर 139 रनों की पारी खेली। उनको ग्लेन मैकग्रा ने ही आउट किया लेकिन तब तक वे विपक्षियों को पस्त कर चुके थे। वीवीएस लक्ष्मण ने 88 गेंदों पर 83 रन बनाए लेकिन भारत के बाकी बल्लेबाज इन दोनों के द्वारा की गई तेज शुरूआत को आगे नहीं बढ़ा सके और बहुत तेजी से भारतीय बल्लेबाजी ढह गई जिसके चलते भारत ने 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 299 रन ही बनाए। लेकिन यह लक्ष्य कंगारू के लिए बहुत ज्यादा साबित हुआ और मेहमान टीम 35.5 ओवर में 181 रनों पर ही ढेर हो गई।

आज भी वनडे में सबसे ज्यादा रन हैं

हालांकि भारत ने सीरीज में 2-1 से बढ़त जरूर हासिल की लेकिन आस्ट्रेलिया ने अगले दो मुकाबले जीतकर यह श्रंखला 3-2 से जीत ली थी। इन 5 मैचों में सचिन ने 120.17 के स्ट्राइक रेट के साथ 280 रन बनाए थे। सचिन ने अपना वनडे करियर दुनिया में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी के तौर पर समाप्त किया। उन्होंने रिकॉर्ड 463 मैचों की 452 पारियों में 18426 रन बनाए हैं जिसमें उनके नाम 49 शतक शामिल है। उन्होंने एक दोहरा शतक भी लगाया हुआ है।

वानखेड़े में बड़ी स्टेचू लगाई गई है, अनावरण होना बाकी

सचिन ने भारतीय क्रिकेट के लिए जो कुछ किया है उसके बदले में उन्हें जो कुछ भी दिया जाए वह छोटा ही है। इस दिग्गज बल्लेबाज के लिए मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम के नवनिर्माण में काफी बड़ी स्टेचू लगाई गई है और माना जा रहा है कि इसका अनावरण सचिन के जन्मदिन 23 अप्रैल पर होगा और अगर ऐसा होता है तो मुंबई इंडियंस की टीम के फैंस के लिए यह सोने पर सुहागा होगा क्योंकि उस समय आईपीएल चल रहा होगा। 23 अप्रैल को अगर प्रतिमा का अनावरण नहीं होता तो यह इस साल के अंत में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप में होगा जो भारत में होने जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+