On This Day: वर्ल्ड कप में हैट्रिक लेकर मोहम्मद शमी ने रचा था इतिहास, तीन बार की थी सुसाइड की कोशिश
On this day, Mohammed Shami hat-trick: मोहम्मद शमी ने आज ही के दिन साल 2019 में हैट्रिक लेने का कारनामा किया था।
On this day, Mohammed Shami hat-trick: क्रिकेट के तीनों ही फॉर्मेट में अपनी छाप छोड़ने वाले भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के लिए 22 जून बेहद खास है। साल 2019 के वर्ल्ड कप में 22 जून को ही मोहम्मद शमी ने कुछ ऐसा किया था, जिससे उनका नाम इतिहास में दर्ज हो गया। अफगानिस्तान के खिलाफ मोहम्मद शमी ने वर्ल्ड कप में कमाम की गेंदबाजी की थी।
हैट्रिक लेकर रचा था इतिहास: मोहम्मद शमी ने 50 ओवर के वर्ल्ड कप में हैट्रिक लेकर एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया। वह इस फॉर्मेट में वर्ल्ड कप के दौरान हैट्रिक लेने वाले भारत के दूसरे गेंदबाज बन गए। मोहम्मद शमी से पहले भारत के लिए साल 1987 में चेतन शर्मा ने हैट्रिक लेने का कारनामा किया था। ऐसे में 32 साल बाद शमी ने वर्ल्ड कप में भारत को हैट्रिक दिलाई।

आखिरी ओवर में किया कमाल: मोहम्मद शमी अफगानिस्तान के खिलाफ अंतिम ओवर करने आए। शमी ने इस ओवर के आखिरी तीन गेंदों पर तीन विकेट झटकने में कामयाबी हासिल की। मोहम्मद नबी, आफताब आलम और मुजीब उर रहमान अंतिम तीन गेंदों पर आउट हो गए। इस तरह मोहम्मद शमी ने ये बड़ा कारनामा कर इस दिन को यादगार बना दिया।
3 बार की थी सुसाइड करने की कोशिश: मोहम्मद शमी के लिए यह सफर आसान नहीं रहा है। साल 2015 वर्ल्ड कप में चोटिल होने के बाद मोहम्मद शमी करीब 18 महीनों के लिए टीम से बाहर हो गए थे। इस दौरान मोहम्मद शमी की पर्सनल लाइफ में काफी झंझटे चल रही थी। रोहित शर्मा के साथ इंस्टाग्राम लाइव पर खुलासा करते हुए साल 2020 में शमी ने कहा था कि उन्होंने तीन बार सुसाइड करने की कोशिश की थी।
पत्नी ने लगाए थे कई गंभीर आरोप: पिछले 5 सालों से वह अपनी वाइफ और अपनी बेटी से दूर हैं। दरअसल, हसीन ने शमी पर दूसरी लड़कियों से अफेयर करने का आरोप लगाया और खुद के साथ मारपीट करने का गंभीर आरोप भी लगाया था। हसीन जहां ने मोहम्मद शमी पर मैच फिक्सिंग का आरोप भी लगाया था। लेकिन बीसीसीआई की तरफ से मामले की जांच करने के बाद शमी को क्लीन चीट दे दी गई थी।












Click it and Unblock the Notifications