ODI World Cup से पहले देश के पांच बड़े क्रिकेट स्टेडियमों का कायापलट करेगा BCCI
ODI WC 2023: वनडे वर्ल्ड कप 2023 से पहले बीसीसीआई पांच नामी क्रिकेट स्टेडियमों का कायापलट करेगा। आइए जानते हैं यह पांच बड़ी जगह कौन-कौन सी हैं

One Day International World Cup 2023: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) अक्टूबर-नवंबर में ODI विश्व कप से पहले भारत में कम से कम पांच बड़े स्टेडियमों में बड़े लेवल का काम करने की प्लानिंग कर रहा है। बताया जा रहा है बोर्ड की वर्ल्ड कप के लिए इन स्टेडियमों के नवीनीकरण की योजना है। मेजबान देशों द्वारा वर्ल्ड कप के लिए इस तरह की तैयारियां नई बात नहीं हैं। हाल में कतर द्वारा फीफा वर्ल्ड कप की मेजबानी के लिए ऐसा किया गया था।
कई चीजों पर ध्यान देना होगा- बीसीसीआई वैसे भी दुनिया का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड है जिसका मतलब साफ है कि क्रिकेट ने पिछले कुछ दशकों में लगातार मोटा पैसा कमाकर दिया है। लेकिन बीसीसीआई की इस बात को लेकर भी आलोचना हुई है कि उसने इतना पैसा होने के बावजूद स्टेडियमों में साफ-सफाई, शौचालय जैसी बेसिक चीजों पर बहुत ध्यान नहीं दिया है।
शौचालयों की स्थिति कई जगह अच्छी नहीं- फरवरी-मार्च में भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज के दौरान, फैंस ने दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में साफ शौचालयों की कमी पर अपना गुस्सा निकाला था। महिला आईपीएल से पहले महिला फैंस ने भी सोशल मीडिया पर बताया था कि महिला शौचालयों की स्थिति कितनी खराब है। जिस पांच स्टेडियमों का हाल बदलने की बात हो रही है उसमें बिना हैरानी के दिल्ली का नाम भी शामिल है।
Recommended Video

लिस्ट में कौन शामिल है- पीटीआई के अनुसार बाकी लिस्ट में हैदराबाद, कोलकाता, मोहाली और मुंबई जैसी जगहें शामिल हैं। वानखेड़े पहले ही भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे मैच से पहले रिवोनेट हो चुका है। बीसीसीआई को इस काम के लिए सैकड़ों करोड़ रुपए खर्च करने होंगे और अगर छत का काम भी कराया तो और रकम बढ़ेगी।
खर्च होगा मोटा पैसा- आकलन के अनुसार दिल्ली स्टेडियम के रिनोवेशन के लिए 100 करोड़ रुपए, हैदराबाद के लिए 117.17 करोड़, कोलकाता में ईडन गार्डन्स के लिए 127.47 करोड़, मोहाली में पुराने पीसीए स्टेडियम के लिए 79.46 करोड़ और वानखेड़े के लिए ₹78.82 करोड़ खर्च होंगे। इसमें छत का काम शामिल नहीं हैं।
12 जगह चुनी गई हैं- 10 देशों की टीमों के विश्व कप की मेजबानी के लिए बारह जगहों को चुना गया है और इनमें अहमदाबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, दिल्ली, धर्मशाला, गुवाहाटी, हैदराबाद, कोलकाता, लखनऊ, इंदौर, राजकोट और मुंबई शामिल हैं।
46 दिन चलने वाले आईसीसी मेगा इवेंट में कुल 48 मैच खेले जाएंगे। फिलहाल आठ टीमों ने क्वालिफाई कर लिया है। बाकी दो की जगह क्वालिफायर मुकाबलों के बाद तय होगी। भारत ने आखिरी बार 2011 में वनडे वर्ल्ड की मेजबानी की थी। तब मेजबान को जीत मिली थी और अब भी उसी का इंतजार किया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications