SA सीरीज में युवा खिलाड़ियों की लगेगी लॉटरी, सैमसन सहित इनको मिल सकता मौका; धवन होंगे कप्तान
टी20 विश्वकप 2022 शुरू होने में अब 1 महीने से कम का समय बचा है। इससे पहले भारतीय टीम अपनी तैयारियों में जुटी हुई है।
नई दिल्ली, 23 सितंबर: टी20 विश्वकप 2022 शुरू होने में अब 1 महीने से कम का समय बचा है। इससे पहले भारतीय टीम अपनी तैयारियों में जुटी हुई है। विश्वकप स्क्वॉड के खिलाड़ी अभी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज खेल रहे हैं। इसके बाद यही टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 3 मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी। फिर टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना हो जाएगी। हालांकि दक्षिण अफ्रीका इसके बाद भी भारत ने 3 वनडे मैचों की सीरीज खेलेगा। इसके लिए अभी भारतीय टीम का ऐलान नहीं किया गया है। लेकिन सीनियर खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया में होंगे ऐसे में SA के खिलाफ कई युवा भारतीय खिलाड़ियों को खेलने का मौका मिलेगा।

धवन को मिल सकती कमान
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में भारतीय टीम की कप्तानी शिखर धवन करेंगे। उन्हें हाल ही में जिम्बाब्वे दौरे पर कप्तान बनाया गया था, हालांकि केएल राहुल की वापसी के बाद धवन को सीरीज के लिए उपकप्तान बना दिया गया था। धवन की कप्तानी में भारतीय युवा टीम दक्षिण अफ्रीका का सामना करेगी। ऐसे में फिर से युवा खिलाड़ियों को आप शानदार प्रदर्शन कर अपने को साबित करने का मौका होगा। वहीं टीम में कुछ युवा खिलाड़ी भी नजर आ सकते हैं। विश्वकप स्क्वॉड में जगह नहीं पाने वाले संजू सैमसन भी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में खेलते नजर आ सकते हैं। उन्हें वनडे सीरीज के लिए उपकप्तान भी बनाया जा सकता है।

संजू सैमसन भी आ सकते नजर
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में पृथ्वी शॉ को जगह मिल सकती है। वह शिखर धवन के साथ पारी की शुरुआत कर सकते हैं। दोनों ही खिलाड़ी आईपीएल में भी साथ में पारी की शुरुआत कर चुके हैं। टीम बैकअप ओपनर के रूप में ईशान किशन को शामिल कर सकती है। इसके अलावा शुभमन गिल, ऋतुराज गायकवाड़, संजू सैमसन मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी कर सकते हैं। तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी आवेश खान, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा और शार्दुल ठाकुर को मिल सकती है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज में जगह पाने वाले उमेश यादव भी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलते नजर आ सकते हैं। वहीं स्पिन की जिम्मेदार कुलदीप यादव और राहुल चाहर को मिल सकती है।

वनडे सीरीज के लिए टीम
- दक्षिण अफ्रीका: टेम्बा बावुमा, क्विंटन डी कॉक, रीजा हेंड्रिक्स, हेनरिक क्लासेन, केशव महाराज, जेनमैन मालन, एडेन मार्कराम, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, एनरिक नॉर्टजे, वेन पार्नेल, एंडिले फेहलुकवेओ, ड्वेन प्रिटोरियस, कागिसो रबीला, तबरेज शम्सी।
- भारत की संभावित टीम: शिखर धवन (कप्तान), पृथ्वी शॉ, शुभमन गिल, ऋतुराज गायकवाड़, राहुल त्रिपाठी, शाहबाज अहमद, ईशान किशन, शार्दुल ठाकुर, संजू सैमसन, कुलदीप यादव, आवेश खान, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, उमेश यादव, राहुल चाहर।

दक्षिण अफ्रीका का भारत दौरा
- पहला टी20: 28 सितंबर- तिरुवनंतपुरम
- दूसरा टी20: 2 अक्टूबर- गुवाहाटी
- तीसरा टी20: 4 अक्टूबर- इंदौर
- पहला वनडे: 6 अक्टूबर- लखनऊ
- दूसरा वनडे: 9 अक्टूबर- रांची
- तीसरा वनडे: 11 अक्टूबर- दिल्ली












Click it and Unblock the Notifications