ओडिशा में भीषण ट्रेन हादसे से क्रिकेट जगत भी हिला, कोहली से लेकर गंभीर तक ऐसे छलका खिलाड़ियों का दर्द
भारतीय रेल इतिहास के एक बड़े दुर्भाग्यपूर्ण हादसे के बाद क्रिकेट जगत भी हिल गया है। तीन ट्रेनों में हुई भीषण टक्कर के बाद विराट कोहली से लेकर गौतम गंभीर जैसे दिग्गजों के रिएक्शन यहां देखें-

Cricketers Reactions on Train accident: 2 जून की शाम भारतीय रेल इतिहास के सबसे बड़े हादसों में एक के रूप में दर्ज हो गई जब ओडिशा के बालासोर स्थित बहवनागा रेलवे स्टेशन के पास तीन ट्रेनों की भीषण टक्कर हो गई। एक ही समय पर एक ही स्थान में तीन ट्रेनें आपस में इस कदर टकराई कि अभी तक मरने वाले लोगों की संख्या 238 पहुंच चुकी है और 900 से अधिक लोग घायल हो चुके हैं।
इस दर्दनाक हादसे ने भारतीय जनमानस को झकझोर कर रख दिया है जिसमें क्रिकेट जगत भी अछूता नहीं है। भारतीय क्रिकेट के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने ओडिशा में हुए इस राष्ट्रीय त्रासदी पर अपना दुख प्रकट किया।
कोहली ने ट्विटर पर अपनी संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि, ओडिशा में रेल दुर्घटना को सुनने के बाद काफी दुखी हूं। जिन लोगों ने अपने प्रिय जन खो दिए हैं उनको लेकर मेरे विचार और प्रार्थनाएं हैं और मैं घायल लोगों की तेज रिकवरी की कामना करता हूं।
पूर्व ओपनर वीरेंद्र सहवाग और मौजूदा समय में एनसीए चीफ वीवीएस लक्ष्मण ने भी इस घटना पर दुख जताया है और मृत लोगों के परिवार को सांत्वना दी है। जो लोग घायल हुए हैं उनकी तेज रिकवरी के लिए प्रार्थना की है।
भारत के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने ट्वीट किया कि, ओडिशा से दिल दहलाने वाली खबर आ रही है। जिन लोगों ने इस भयानक ट्रेन हादसे में अपने प्रिय जनों को खोया है मेरे विचार और प्रार्थनाएं उनके साथ हैं।
भारत के पूर्व ओपनिंग बल्लेबाज और बीजेपी के एमपी गौतम गंभीर ने भी ट्वीट करते हुए कहा, उड़ीसा की खबर ने हिला कर रख दिया है। जिनके प्रियोजन नहीं रहे भगवान उनके परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति दे। जो घायल हुए हैं उनकी बेहतर रिकवरी की कामना करता हूं। पूरा देश आपके साथ खड़ा है।
भारतीय विकेटकीपर दिनेश कार्तिक ने घायलों की जल्दी रिकवरी के लिए दुआ की है। उन्होंने लिखा- जो भी इस त्रास्त दुर्घटना में प्रभावित हुआ है उसके लिए मैं प्रार्थना करता हूं।
बता दें, जिन तीन ट्रेनों में यह भिड़ंत हुई उसमें शालीमार चेन्नई कोरोमंडल एक्सप्रेस बेंगलुरु हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस और एक मालगाड़ी शामिल थी।












Click it and Unblock the Notifications