NZ vs PAK: न्यूजीलैंड-पाकिस्तान टी20 में कितने ओवर काटे गए? किस वजह से लिया यह फैसला
NZ vs PAK: न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच हुए पिछले टी20 मुकाबले में सभी ने देखा था कि कैसे कीवी टीम ने बुरी तरह रौंदकर पाक को पराजित किया था। पाकिस्तानी टीम के आठ बल्लेबाज डबल डिजिट तक नहीं पहुंचे थे। आज फिर से इन दोनों टीमों के बीच मुकाबला है।
दोनों टीमों के बीच डुनेडिन में मुकाबले के दौरान ओवर्स कम करने का फैसला लिया गया और इसके पीछे वजह भी काफी खास है। टी20 मुकाबले में भी ओवर कम करने का निर्णय लेना हैरान करता है लेकिन वहां ऐसा ही देखने को मिला है।

बारिश की वजह से इस मुकाबले में देरी देखने को मिली। एक बार बरसात रुकने के बाद फिर से शुरू हो गई। इसके बाद कट ऑफ़ टाइम आ गया और यह तय नज़र आने लगा था कि अब मैच शुरू करने पर ओवर काटे जाएंगे और अंत में वही देखने को मिला।
दोनों टीमों के 5-5 ओवरों के हिसाब से कुल 10 ओवर काटे गए थे और इस तरह मुकाबला 15-15 ओवरों का कर दिया गया। न्यूजीलैंड के कप्तान ब्रेसवेल ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला लिया। दोनों ही टीमों की प्लेइंग इलेवन में बदलाव देखने को मिले। कीवी टीम में जेमिसन और रॉबिनसन को बाहर रखते हुए नीशम और सीयर्स को लाया गया। पाक टीम में अबरार की जगह हारिस रऊफ को लाया गया।












Click it and Unblock the Notifications