Nz Vs Ire:आयरलैंड को 35 रन से हराकर न्यूजीलैंड सेमीफाइनल की ओर

Nz Vs Ire: आयरलैंड के खिलाफ मैच में न्यूजीलैंड ने 35 रनों से जीत दर्ज की है। न्यूजीलैंड के 186 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आयरलैंड की टीम 9 विकेट पर 20 ओवर में सिर्फ 150 रन ही बना सकी। न्यूजीलैंड की ओर से टिम साउदी, मिचेल सैंटनर, इश सोढ़ी ने 2-2 विकेट अपने नाम किए, जबकि लौकी फर्ग्यूसन ने 3 विकेट हासिल किए। आयरलैंड के बल्लेबाजों ने सधी हुई शुरुआत करते हुए पहले विकेट के लए 68 रनों की साझेदारी की। पॉल स्टरलिंग ने 37 रनों की पारी खेली, जबकि एंड्रयू बैलबरीन ने 25 गेंदों पर 30 रन बनाएं। लेकिन दोनों ही सलामी बल्लेबाजों के आउट होने के बाद कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका। एक के बाद एक विकेट गिरने का सिलसिला जारी रहा।

New Zealand

न्यूजीलैंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 185 रन का स्कोर खड़ा किया। न्यूजीलैंड को फिन एलन और कोनवे ने अच्छी शुरुआत दी, दोनों ने मिलकर 52 रनों की साझेदारी की। फिन ने 32 रन बनाए, जबकि कोनवे ने 28 रनों की पारी खेली। कप्तान केन विलियम्सन ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 35 गेंदों पर 61 रनों की पारी खेली। वहीं ग्लेन फिलिप ने 9 गेंदों पर 17 रन बनाए जबकि डेरिल मिचेल ने 21 गेंदों पर 31 रनों की पारी खेली। हालांकि न्यूजीलैंड की टीम आखिरी के दो ओवर में कुछ खास नहीं कर सकी, जिसकी वजह से आयरलैंड ने न्यूजीलैंड के स्कोर में कम से कम 15-20 रन जरूर कम किए।

आयरलैंड की गेंदबाजी की बात करें तो जोशुआ लिटिल ने 4 ओवर में 22 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए। अपने आखिरी ओवर में लिटिल ने न्यूजीलैंड के तीन बल्लेबाजों को लगातार तीन गेंदों पर आउट करके हैट्रिक अपने नाम की। यह इस विश्वकप में दूसरी हैट्रिक है। डेलानी ने 4 ओवर में 30 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। मार्क एडर ने 4 ओवर में 1 विकेट हासिल किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+