NZ vs IND: चौथे टी20 में हार के 5 गुनहगार भारतीय खिलाड़ी, न्यूजीलैंड को मदद कर जिता दिया मैच

NZ vs IND: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए चौथे टी20 मुकाबले में कीवी टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 215 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। जवाब में भारतीय टीम लक्ष्य का दबाव नहीं झेल सकी और 50 रन से मुकाबला हार गई। इस हार की सबसे बड़ी वजह भारतीय बल्लेबाज़ों का फ्लॉप प्रदर्शन रहा।

215 रन का लक्ष्य आसान नहीं था, लेकिन असंभव भी नहीं। टी20 क्रिकेट में तेज शुरुआत और बड़ी साझेदारी से ऐसे स्कोर का पीछा किया जा सकता है। लेकिन भारत के टॉप और मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज़ उम्मीदों पर खरे नहीं उतर पाए।

nz vs ind

ओपनिंग जोड़ी की शुरुआत ही कमजोर

बड़े लक्ष्य के सामने टीम को मजबूत शुरुआत की जरूरत थी, लेकिन भारतीय ओपनर्स लंबी पारी नहीं खेल सके। पावरप्ले में अगर 60-70 रन बनते और विकेट बचते, तो मैच की तस्वीर अलग हो सकती थी। अभिषेक शर्मा भारत की पारी के दौरान पहली गेंद पर ही आउट होकर चले गए, इससे मैच पर पूरा असर पड़ा।

संजू सैमसन ने नहीं उठाया मौके का फायदा

संजू सैमसन के पास लगातार चौथे मैच में खुद के रन बनाने का मौका था लेकिन वह उम्मीद पर खरा नहीं उतर पाए। सैमसन इस सीरीज में लगातार चौथी बार बुरी तरह फ्लॉप हो गए हैं। अभिषेक शर्मा के आउट होने के बाद सैमसन के ऊपर जिम्मेदारी थी।

कप्तान उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे

कप्तान सूर्यकुमार यादव से हमेशा बड़ी पारी और नेतृत्व की उम्मीद होती है और पिछले दो मैचों में उनकी फिफ्टी आई थी। लेकिन इस मुकाबले में कप्तान लक्ष्य का दबाव झेल नहीं सके और वह 8 रन बना चलते बने। जब टीम को संभालने की जरूरत थी, तब उनका विकेट गिरना मैच का टर्निंग पॉइंट साबित हुआ।

मिडिल ऑर्डर में साझेदारी का अभाव

मिडिल ऑर्डर के बल्लेबाज़ों ने टिकने का साहस ही नहीं दिखाया। हार्दिक पांड्या महज दो रन बनाकर चलते बने। रिंकू सिंह अच्छी शुरुआत को भी आगे तक लेकर जाने में नाकाम रहे और 39 पर आउट होकर चले गए।

फिनिशर हुआ दुर्भाग्य से आउट

शिवम दुबे ने ताबड़तोड़ अंदाज में खेलते हुए 15 गेंदों में फिफ्टी जमाई लेकिन दुर्भाग्य से रन आउट होना टीम को भारी पड़ा। वह गेम फिनिश कर सकते थे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। दुबे को अंत तक क्रीज पर टिकना चाहिए था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+