वीवीएस नहीं लेफ्ट आर्म पेसर करेगा अगरकर को रिप्लेस? इंडिया को वर्ल्ड कप जिताने में था बड़ा योगदान

भारतीय क्रिकेट में एक बार फिर बड़े बदलाव की चर्चा शुरू हो गई है। सीनियर मेंस सलेक्शन कमेटी के हेड अजित अगरकर के भविष्य को लेकर BCCI जल्द फैसला कर सकता है। अगरकर को रिप्लेस करने की दौड़ में जिस इंसान का नाम आ रहा है, वह वर्ल्ड कप विनर खिलाड़ी है।

सलेक्शन कमेटी हेड के लिए भारतीय तेज गेंदबाज जहीर खान का नाम सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक अगरकर अपने पद पर आगे नहीं रहते हैं तो जहीर उनकी जगह लेने के दावेदार हो सकते हैं। अजित अगरकर सितंबर में सलेक्शन कमेटी हेड के तौर पर तीन साल पूरे करने वाले हैं।

Zaheer Khan

अजीत अगरकर को एक साल का एक्सटेंशन भी दिया जा सकता है क्योंकि अगले साल एकदिवसीय वर्ल्ड कप खेला जाना है। ऐसे में अभी यह तय नहीं है कि BCCI उन्हें आगे भी जिम्मेदारी देगा या चयन समिति में बदलाव कर उनकी छुट्टी कर दी जाएगी।

जहीर खान क्यों हैं दावेदार?

जहीर का इंटरनेशनल करियर शानदार रहा है। तीनों प्रारूप में उन्होंने टीम इंडिया के लिए 610 विकेट झटके हैं। उन्होंने 2011 वर्ल्ड कप में 21 विकेट लेकर टीम इंडिया को विनर बनाने में अहम भूमिका निभाई। इसके अलावा 2003 वर्ल्ड कप के फाइनल तक टीम को लेकर जाने में भी बेस्ट योगदान दिया।

जहीर खान के पक्ष में उनका लंबा क्रिकेट अनुभव तो है ही, साथ ही उन्होंने IPL में भी खिलाड़ी और मैनेजमेंट दोनों भूमिकाओं में काम किया है। वह मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए खेल चुके हैं और दिल्ली की कप्तानी भी कर चुके हैं।

संन्यास के बाद जहीर मुंबई इंडियंस के डायरेक्टर ऑफ़ क्रिकेट रहे और बाद में ग्लोबल हेड ऑफ़ क्रिकेट डेवलपमेंट की भूमिका भी संभाली। वह लखनऊ सुपर जायंट्स के मेंटर भी रह चुके हैं। यानी उन्हें खिलाड़ियों के साथ काम करने के अलावा टीम मैनेजमेंट का भी अनुभव है।

एक दिलचस्प बात यह भी है कि जहीर और अगरकर दोनों का मुंबई क्रिकेट से जुड़ाव रहा है। अगरकर ने अपना पूरा घरेलू क्रिकेट करियर मुंबई के लिए खेला, जबकि जहीर ने मुंबई आने के बाद स्थानीय क्रिकेट खेला और बाद में मुंबई की टीम के लिए भी फर्स्ट-क्लास क्रिकेट खेला।

लक्ष्मण की भूमिका में हो सकता है बदलाव

इसी बीच वीवीएस लक्ष्मण को लेकर भी BCCI में नई भूमिका की चर्चा है। इससे पहले खबरें थीं कि अगरकर की जगह लक्ष्मण को चयन समिति का अध्यक्ष बनाया जा सकता है। ज्यादा यात्रा की जरूरत वाली इस जिम्मेदारी को लेकर लक्ष्मण उत्साहित नहीं थे।

अब उन्हें डायरेक्टर ऑफ़ क्रिकेट की जिम्मेदारी देने पर विचार किए जाने की खबर है। ऐसे में एक संभावित बदलाव यह हो सकता है कि लक्ष्मण को नई भूमिका मिले और अगरकर की जगह जहीर खान चयन समिति की कमान संभालें।

अगरकर के भविष्य पर जल्द फैसला संभव

द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, श्रीलंका के खिलाफ भारत की टेस्ट सीरीज खत्म होने के बाद BCCI के पदाधिकारी अजित अगरकर के साथ बैठक कर सकते हैं। इस बैठक में उनके भविष्य और आगे की भूमिका पर चर्चा होने की संभावना है। फ़िलहाल जहीर के नाम पर कोई आधिकारिक पुष्टि या निर्णय नहीं हुआ है। आने वाले समय में ही चीजें सामने आएंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+