धोनी नहीं, इस भारतीय कप्तान ने जीते इंग्लैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा टेस्ट, किसने उधेड़ी अंग्रेजों की बखिया

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला 20 जून से खेला जाएगा। यह मुकाबला हेडिंग्ले के लीड्स में होगा। भारतीय टीम इस मैच के लिए तैयारी में जुटी हुई है। एक इंट्रा स्कॉड मुकाबला भी प्रैक्टिस के लिए खेला गया था। उसमें कुछ प्लेयर्स ने धाकड़ खेल दिखाया था।

इंग्लैंड दौरे पर टीम इंडिया इस बार नए कप्तान शुभमन गिल की कप्तानी में गई है। नए कप्तान के लिए चुनौती रहने वाली है। विराट कोहली और रोहित शर्मा के रिटायरमेंट की वजह से गिल को कप्तानी मिली है। टीम में भी कई नए खिलाड़ियों को शामिल किया गया है।

ind vs eng

बात नए कप्तान की हो रही है, तो पुराने कप्तानों के आंकड़े भी देखना अहम है। इंग्लैंड में पहले के भारतीय कप्तानों का रिकॉर्ड खास है। धोनी, कोहली, रोहित आदि कप्तानों ने इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय टीम को लीड किया है, इनमें सबसे ज्यादा जीत दर्ज करने वाला कप्तान कौन है?

IND vs ENG: किसने जीते सबसे ज्यादा टेस्ट

इंग्लैंड के खिलाफ सबसे ज़्यादा टेस्ट जीत दर्ज करने वाले भारतीय कप्तान के रूप में विराट कोहली शीर्ष पर हैं। उन्होंने 2016 में इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज़ से अपनी कप्तानी की शुरुआत की थी। कोहली की अगुवाई में भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ कुल 18 टेस्ट खेले, जिनमें से 10 में जीत हासिल की और 6 में हार झेली।

खास बात यह रही कि विराट की कप्तानी में भारत को इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू मैदान पर सिर्फ़ एक बार ही हार का सामना करना पड़ा। इंग्लैंड के खिलाफ चार या उससे अधिक टेस्ट जीतने वाला कोई और भारतीय कप्तान अब तक नहीं रहा है।

IND vs ENG: रोहित का नाम भी शामिल

विराट कोहली के बाद इंग्लैंड के खिलाफ सबसे सफल भारतीय कप्तान के रूप में रोहित शर्मा का नाम आता है। रोहित की कप्तानी में भारत ने 2024 की शुरुआत में इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए पांच टेस्ट मैचों की घरेलू सीरीज़ में 4-1 की शानदार जीत दर्ज की। इस सीरीज़ के दौरान विराट कोहली टीम का हिस्सा नहीं थे, इसके बावजूद रोहित ने युवा खिलाड़ियों के साथ टीम को बेहतरीन तरीके से लीड किया और प्रभावशाली नतीजे हासिल किए।

IND vs ENG: धोनी का खराब रिकॉर्ड

इंग्लैंड के विरुद्ध भारत को लीड धोनी ने भी किया लेकिन वह सफल नहीं रहे। माही ने अपनी कप्तानी में इंग्लैंड के खिलाफ कुल 15 मुकाबले खेले लेकिन जीत 3 में ही मिल पाई। धोनी की कप्तानी में 9 हार मिली है, इनमें 2011 में 4-0 से एक क्लीन स्वीप भी मिला था। 2012 में इंग्लैंड ने भारत को उसी की सरजमीं पर टेस्ट सीरीज हरा दी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+