क्या है मोहम्मद शमी की कामयाबी का 'रॉकेट साइंस?' World Cup 2023 में अपने शानदार प्रदर्शन का खोला राज
Mohammed Shami: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप में भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी आते ही छा गए हैं, जोकि हर नए मुकाबले के साथ और अधिक घातक होते जा रहे हैं। हालांकि, उनको लगता है कि भारत के लिए सफेद गेंद से उन्हें जो सफलता मिली है, वह कोई 'रॉकेट साइंस' नहीं है, बल्कि सिर्फ सही लाइन लेंथ ढूंढने और लय बनाए रखने का खेल है।
मोहम्मद शमी ने श्रीलंका के खिलाफ मैच में पांच विकेट हासिल कर रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी। श्रीलंका के खिलाफ मैच में मोहम्मद शमी का स्पेल काफी महत्वपूर्ण रहा, क्योंकि 358 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका टीम सिर्फ 55 रनों पर सिमट गई।

मोहम्मद शमी को भारत के शुरुआती मुकाबलों में प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली थी, लेकिन हार्दिक पांड्या के चोटिल होने के बाद शमी को प्लेइंग इलेवन में जगह मिली और उन्होंने आते ही शानदार प्रदर्शन कर न सिर्फ सनसनी मचा दी बल्कि विपक्षी टीमों में भारतीय गेंदबाजी का खौफ पैदा कर दिया है।
मोहम्मद शमी ने 18 रन देकर 5 विकेट लेने के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार हासिल करने के बाद कहा कि यह लय हासिल करने, सही एरिया में हिट करने, दिमाग को साफ रखने और लोगों के प्यार को बनाए रखने के बारे में है।
शमी ने पोस्ट में कहा, 'हम जो कड़ी मेहनत कर रहे हैं, जो लय हमने पाई है, उसी का नतीजा है कि आपको यह तूफान (क्रिकेट के मैदान पर) देखने को मिल रहा है, हमारी गेंदबाजी यूनिट अविश्वसनीय चीजें कर रही है।'
मैच प्रेजेंटेशन में मोहम्मद शमी ने कहा कि, हां, मैं हमेशा की तरह (अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का) प्रयास कर रहा हूं, गेंद को सही एरिया में पिच करने की कोशिश कर रहा हूं और सही लय हासिल करने की कोशिश कर रहा हूं, क्योंकि बड़े टूर्नामेंटों में, यदि आप लय खो देते हैं तो इसे वापस पाना बहुत मुश्किल होता है। तो शुरू से ही प्रयास सही एरिया और सही लेंथ पर ध्यान केंद्रित करने का रहा है।'
शमी ने आगे कहा कि, 'यह काम कर रहा है, तो इसे दोहराने की कोशिश क्यों न करें? हां, यह कठिन है, लेकिन मैं इसे फिर से कहूंगा, आपकी लय सही होनी चाहिए और जिन एरिया पर आप टागरेट कर रहे हैं वे सही होने चाहिए। विशेष रूप से सफेद गेंद के साथ, यदि आप सही एरिया पर हिट करते हैं, तो आपको पिच से मूवमेंट मिलता है। इसलिए यह सबसे ज्यादा मायने रखता है।'
मोहम्मद शमी ने कहा कि,'रॉकेट साइंस नहीं है। बस लय की बात है, अच्छा खाना, अपने मन को सुव्यवस्थित रखें, और सबसे महत्वपूर्ण बात, लोगों का प्यार। भारत में हमें जो समर्थन मिलता है, उसमें बहुत बड़ी भूमिका होती है।'
जब यह घोषणा की गई कि शमी अपने अंतिम विकेट के साथ, विश्व कप में भारत के लिए सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं, तो वानखेड़े स्टेडियम के चारों ओर जोरदार जयकारें गूंज उठीं, उन्होंने जहीर खान और जवागल श्रीनाथ द्वारा हासिल किए गए 44 के आंकड़े को पीछे छोड़ दिया।
विश्व कप में शमी के टीम में आने के बाद से उनका रिटर्न 54 रन देकर 5 (न्यूजीलैंड बनाम भारत), 22 रन देकर 4 (इंग्लैंड बनाम भारत) और अब 18 रन देकर 5 (श्रीलंका बनाम भारत) रहा है।
श्रीलंका के खिलाफ मोहम्मद सिराज (3-16) और जसप्रीत बुमराह (1-8) के बाद गेंदबाजी करने आए शमी ने केवल 14 रन पर श्रीलंका के पहले चार विकेट लिए, उनका एक विकेट बोल्ड हो गया, दो विकेट केएल राहुल के हाथों कैच आउट हुए , एक को स्लिप में पकड़ा गया, और एक को पॉइंट पर पकड़ा गया। वास्तव में उनके 45 विश्व कप विकेटों में से कोई भी एलबीडब्ल्यू नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications