शतक की जरूरत नहीं, बस 42 रन बन जाएं, नहीं तो खराब होगा 6 साल पुराना रिकाॅर्ड
नई दिल्ली। भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली अभी भी अंतरराष्ट्रीय शतक से दूर हैं। कोहली ने नवंबर 2019 के बाद से कोई शतक नहीं लगाया है। श्रीलंका के खिलाफ जब मोहाली में उन्होंने अपने करियर का 100वां टेस्ट खेला तो उनसे शतक की उम्मीद थी, लेकिन वह 45 रन बनाकर आउट हो गए। इस कारण अब क्रिकेट की दुनिया के दिग्गज खिलाड़ी कोहली को 6 साल बाद अपमान का सामना करना पड़ सकता है। कोहली एकमात्र क्रिकेटर हैं जिनका अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में औसत 50 से अधिक है। लेकिन, उनकी खराब फॉर्म की वजह से यह रिकॉर्ड खतरे में पड़ गया है।

श्रीलंका के खिलाफ दूसरा टेस्ट 12 मार्च से बेंगलुरु में शुरू हो रहा है। अगर विराट इस टेस्ट में 42 या उससे कम स्कोर करते हैं, तो उनका टेस्ट क्रिकेट औसत 50 से कम होगा। विराट पर ये बार 6 साल बाद आ सकता है। टेस्ट क्रिकेट में उनका मौजूदा औसत 50.35 है। उन्हें टेस्ट क्रिकेट में शतक बनाए 838 दिन हो चुके हैं। कोहली ने नवंबर 2019 में कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स स्टेडियम में बांग्लादेश के खिलाफ डे-नाइट टेस्ट में शतक बनाया था। यह विराट का 70वां अंतरराष्ट्रीय शतक था। उस समय उनका औसत 54.97 था। तब से इसमें गिरावट आई है।
यह भी पढ़ें- IPL 2022 : दिल्ली कैपिटल्स को लग सकता है झटका, इस दिग्गज का खेलना मुश्किल
कोहली का फिलहाल टेस्ट क्रिकेट में औसत 50.35 है। वनडे में उनका औसत 58.07 है। टी20 इंटरनेशनल में इसका औसत 51.50 है। कोहली ने करियर के 52वें टेस्ट में इंग्लैंड के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में 50 की औसत हासिल किया था। उस दाैरान उन्होंने पहली पारी में 235 रनों की पारी खेली थी। फिर साल 2019 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ पुणे टेस्ट मैच में 254 रन की पारी उनके बल्ले से निकली थी, जिससे उन्होंने करियर की बेस्ट बल्लेबाजी औसत 55.10 हासिल की थी, लेकिन धीरे-धीरे कोहली की औसत नीचे जा रही है।
। विराट कोहली 100 टेस्ट पूरे करने वाले 12वें भारतीय हैं। इससे पहले सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़, वीवीएस लक्ष्मण, अनिल कुंबले, कपिल देव, सुनील गावस्कर, सौरव गांगुली, इशांत शर्मा, हरभजन सिंह और वीरेंद्र सहवाग इस चरण को पूरा कर चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications