ईशान किशन बाहर और टीम में नया विकेटकीपर, इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय टेस्ट टीम की घोषणा
Indian team against England: इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए टीम इंडिया की घोषणा कर दी गई है। फ़िलहाल दो मैचों के लिए ही टीम का ऐलान किया गया है। दक्षिण अफ्रीका दौरे पर खेलने के लिए गई भारतीय टीम से ईशान किशन को शामिल नहीं किया गया है।
बतौर विकेटकीपर टीम में ध्रुव जुरेल को शामिल किया गया है। उनके अलावा केएस भरत और केएल राहुल भी टीम में हैं। मोहम्मद शमी चोट के कारण इस टीम का हिस्सा नहीं हैं। पहला टेस्ट मुकाबला 25 जनवरी से खेला जाएगा। यह मैच हैदराबाद में खेला जाएगा।

भारतीय टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), केएस भरत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), आर अश्विन, आर जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान), आवेश खान।
सबसे अहम बात यह भी रही कि खराब खेल के बाद भी शुभमन गिल को टीम में शामिल किया गया है। रणजी ट्रॉफी में दोहरा शतक जमाने वाले चेतेश्वर पुजारा को अनदेखा किया गया है। बंगाल के खिलाफ पांच विकेट लेने वाले भुवनेश्वर कुमार को भी जगह नहीं दी गई है। दक्षिण अफ्रीका दौरे पर जाने वाली टीम ही चुनी गई है, किशन को बाहर रख जुरेल को लाया गया है लेकिन ईशान किशन ने खुद ब्रेक के लिए कहा था।












Click it and Unblock the Notifications