Champions Trophy: खत्म नहीं हो रही PAK की बौखलाहट, भारत को चिढ़ाने के लिए गद्दाफी स्टेडियम में किया नया कांड
Champions Trophy: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए भारत के पाकिस्तान जाने से मना करने के बाद से पड़ोसी मुल्क की बौखलाहट साफ तौर पर सामने आई है। भारतीय क्रिकेट टीम ने सुरक्षा कारणों और अन्य मुद्दों के चलते पाकिस्तान जाने से इंकार किया, तो पाकिस्तान को यह कदम बेहद चुभा। इस बीच उन्होंने भारत को चिढ़ाने के लिए एक नया कांड कर दिया है।
दरअसल, चैंपियंस ट्रॉफी के मैच लाहौर, रावलपिंडी और कराची में खेले जाएंगे। इस टूर्नामेंट के आगाज से पहले पीसीबी (PCB) ने घोषणा करते हुए बताया है कि लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में रिनोवेशन और मॉडर्नाइजेशन का काम पूरा हो गया है और अब यह टूर्नामेंट की मेजबानी के लिए तैयार है।

गद्दाफी स्टेडियम में भारतीय ध्वज नहीं फहराया?
पाकिस्तान की बौखलाहट उस वक्त और भी स्पष्ट हुई, जब गद्दाफी स्टेडियम में भारतीय ध्वज को न फहराए जाने की घटना सामने आई। सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।
क्या ध्वज नहीं लगाने की है कोई ओर वजह?
वायरल वीडियो में देखा गया कि टूर्नामेंट में शामिल अन्य देशों के ध्वज स्टेडियम में लगे थे, भारतीय ध्वज को जानबूझकर नदारद रखा गया। कुछ यूजर्स ने इस वीडियो में अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह कदम पाकिस्तान की ओर से भारतीय टीम को चिढ़ाने के लिए उठाया गया, जो कि पूरी तरह से एक प्रतीकात्मक हरकत थी। वहीं कुछ अन्य यूजर्स का कहना है कि अभी पाकिस्तान, न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच त्रिकोणीय सीरीज है इसलिए नहीं लगाया गया बाद में लग जाएगा।
पाकिस्तान को समझना होगा कि भारत का मना करना किसी व्यक्तिगत विवाद का हिस्सा नहीं है, बल्कि यह सुरक्षा और अन्य गंभीर कारणों से लिया गया निर्णय था। लेकिन पाकिस्तान ने इसे राजनीतिक रंग देने की कोशिश की, जो कि खेल भावना के खिलाफ था। इस तरह के मामले केवल क्रिकेट को विवादों में घेरते हैं और दोनों देशों के रिश्तों को और खराब करते हैं।
चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, शुभमन गिल (उपकप्तान), राहुल, श्रेयस, हार्दिक, अक्षर पटेल, सुंदर, कुलदीप यादव, बुमराह, शमी, अर्शदीप सिंह, यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत, रविंद्र जडेजा
चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान की टीम
मोहम्मद रिजवान (कप्तान), बाबर आजम, फखर जमान, कामरान गुलाम, सऊद शकील, तैयब ताहिर, फहीम अशरफ, खुशदिल शाह, सलमान अली आगा (उपकप्तान), अबरार अहमद, हारिस रऊफ, मोहम्मद हसनैन, नसीम शाह, शाहीन शाह अफरीदी।












Click it and Unblock the Notifications