IND vs ENG: तीसरे टेस्ट में बरसेंगे रन या चलेगा स्पिन का जादू, राजकोट पिच की तस्वीर हुई वायरल

India vs England Pitch: भारत और इंग्लैंड के बीच राजकोट में तीसरा टेस्ट मुकाबला खेला जाना है। मैच को लेकर तैयारी भी चल रही है। दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर हैं, ऐसे में तीसरा टेस्ट मैच काफी खास होने वाला है। इंग्लैंड की टीम ने पहले मैच में प्रभावशाली प्रदर्शन कर जीत दर्ज की थी लेकिन अगला मुकाबला भारत ने जीत लिया।

अब तक खेले गए दोनों टेस्ट मैचों में पिचें बल्लेबाजी करने के लिए अच्छी रही हैं। ओली पोप और यशस्वी जायसवाल ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए लम्बी पारियां खेली थी। राजकोट टेस्ट मैच में पिच कैसी होगी, इसे लेकर हर किसी के मन में सवाल था। पिच की तस्वीर सामने आई है।

rajkot test pitch

राजकोट टेस्ट मैच की पिच की तस्वीर सामने आई है। एक दिन पहले यह पिच घास से ढकी हुई थी। इसके बाद अब परिवर्तन देखने को मिला है। पिच की घास को काट दिया गया है। ऐसे में यह सपाट नज़र आ रही है। बल्लेबाजों के लिए इस पर अब रन देखने को मिलेंगे।

घास काटने के बाद पिच टूट सकती है लेकिन शुरुआती दिनों में तो ऐसा बिलकुल नहीं होने वाला है। अगर पिच में टर्न भी होगा, तो तीसरे दिन से होगा। ऐसे में शुरुआती दो दिनों तक जमकर बल्लेबाजी करने वाली टीम के लिए एडवांटेज निश्चित रूप से रहने वाला है।

ऐसा माना जा रहा था कि राजकोट में रैंक टर्नर हो सकती है लेकिन फ़िलहाल तो ऐसा नहीं लग रहा है। राजकोट की पिच बैटिंग के लिए पहले भी अच्छी रही है। ऐसे में बल्लेबाज यहाँ अपना जलवा बिखेर सकते हैं। मुकाबला काफी दिलचस्प होने की उम्मीद की जा सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+