अगले सीजन नहीं मिलेगी गेंदबाजी प्रैक्टिस, जानें धोनी ने इस खिलाड़ी को क्यों कही यह बात

MS Dhoni: आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के साथ श्रीलंका के माहीश तीक्ष्णा खेल रहे थे। इस सीजन आईपीएल का ख़िताब हासिल करने के बाद धोनी ने उनको कुछ कहा था। इसका खुलासा तीक्ष्णा ने कर दिया है। धोनी ने इस खिलाड़ी को कहा कि अगली बार प्रैक्टिस का मौका नहीं मिलेगा।

तीक्ष्णा चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा थे और अपना काम गेंदबाजी में उन्होंने बेहतरीन तरीके से किया था। 13 मुकाबले खेलकर उन्होंने कुल 11 विकेट अपने नाम किये थे। हालांकि फील्डिंग में वह खास नहीं कर पाए थे। कुछ कैच भी उनकी तरफ से छोड़े गए थे।

ms dhoni

रेव स्पोर्ट्ज से बातचीत में तीक्ष्णा ने कहा कि फाइनल मैच के बाद मैं घर जाने वाला था और धोनी से मिलने गया था। उनको पता था कि मेरी फील्डिंग अच्छी नहीं रही है। इसे लेकर उन्होंने मुझसे कहा कि अगली बार गेंदबाजी के लिए कोई प्रैक्टिस नहीं होगी। सिर्फ बैटिंग और फील्डिंग का अभ्यास मिलेगा।

तीक्ष्णा ने धोनी के लिए कहा कि वह काफी साधारण इन्सान हैं। वह हर पल का आनन्द लेने चाहते हैं। जब वह मैदान पर जाते हैं, तो काफी शांत होते हैं। आग अगर चाहें, तो उनके साथ बैठकर घंटों बातें कर सकते हैं। आप उनके साथ खा सकते हैं, वह बहुत ईमानदार व्यक्ति हैं। अगर कुछ कहना होगा, तो वह आपके मुंह पर ही बोल देंगे। वह काफी विनम्र इन्सान हैं। मैं उनके साथ ड्रेसिंग रूप शेयर कर खुद को भाग्यशाली समझता हूं।

धोनी बस में अंतिम सीट पर बैठते हैं। इसे लेकर तीक्ष्णा ने कहा कि मैं उनके पास वाली सीट पर होता हूं। लोग उनको देखकर हाथ हिलाते हैं। यह काफी खास होता है। उनके साथ रहना हर खिलाड़ी के करियर में एक गर्व वाली बात होती है।

उल्लेखनीय है कि महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स को नई ऊँचाइयों पर पहुँचाया है। चेन्नई को पांच खिताब धोनी ने अपनी कप्तानी में दिलाए हैं। मुंबई और चेन्नई दोनों टीमों के आईपीएल खिताबों की संख्या बराबर है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+