BAN vs AFG: 9 रन पर 5 विकेट, अफगानिस्तानी गेंदबाज ने डेब्यू में पंजा जड़कर रचा इतिहास

Afghanistan tour of Bangladesh, 2023: बांग्लादेश की लो-ऑर्डर बल्लेबाज फ्लॉप रहे। बांग्लादेश की टीम 382 रन ही बना सकी।

Bangladesh vs Afghanistan, Only Test: अफगानिस्तान के तेज गेंदबाज निजत मसूद की शानदार गेंदबाजी की बदौलत अफगानिस्तान ने बांग्लादेश को ऑल आउट कर दिया। एक समय बड़े स्कोर की तरफ बढ़ रही बांग्लादेश की टीम को अफगानिस्तान ने 382 के स्कोर पर ही ऑल आउट कर दिया।

आखिरी 9 रन बनाते समय गिरे पांच विकेट: बांग्लादेश की लो-ऑर्डर बल्लेबाज फ्लॉप रहे। बांग्लादेश की टीम ने आखिरी 9 रन बनाने में अपने पांच बल्लेबाजों का विकेट गंवा दिया। 373 के स्कोर पर बांग्लादेश पांच विकेट खोकर बल्लेबाजी कर रही थी। लेकिन 382 तक आते-आते टीम ने अपने सभी बल्लेबाजों का विकेट गंवा दिया।

Nijat Masood

निजत मसूद ने झटके पांच विकेट: अफगानिस्तान की ओर से टेस्ट में डेब्यू करने वाले निजत मसूद ने इस मुकाबले में सबसे अधिक पांच विकेट झटकने का कारनामा किया। इसके साथ ही उन्होंने टेस्ट मैच की अपनी पहली गेंद पर विकेट चटकाकर इतिहास भी रच दिया। टेस्ट क्रिकेट इतिहास में निजत मसूद 22वें ऐसे गेंदबाज बने, जिन्होंने अपनी पहली गेंद पर विकेट लिया।

अफगानिस्तान के लिए बनाया रिकॉर्ड: मीरपुर में बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट की पहली पारी में 24 वर्षीय निजात मसूद ने 79 रन देकर पांच विकेट लिए। अपने टेस्ट डेब्यू पर पांच विकेट लेने वाले निजात मसूद अफगानिस्तान के केवल दूसरे क्रिकेटर बन गए हैं। इससे पहले 31 वर्षीय स्लो-लेफ्ट-आर्म-ऑर्थोडॉक्स स्पिनर आमिर हमजा अपने टेस्ट डेब्यू पर पांच विकेट लेने का कारनामा किया था।

अफगानिस्तान के बल्लेबाज फ्लॉप: 382 रनों के जवाब में अफगानिस्तान की बल्लेबाजी खराब रही। टीम ने 51 के स्कोर पर ही अपने चार प्रमुख बल्लेबाजों का विके गंवा दिया है। इब्राहिम जादरान, अब्दुल मलिक, कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी और रहमत शाह बिना कोई बड़ा स्कोर बनाए ही पवेलियन लौट चुके हैं। बांग्लादेश के लिए शोरफुल इस्लाम और एबादोत हुसैन ने दो-दो विकेट झटके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+