NZ vs IND: T20 के बाद वनडे सीरीज भी गंवाने की ओर भारतीय महिला टीम, न्यूजीलैंड ने बनायी 2-0 की बढ़त

नई दिल्ली। न्यूजीलैंड की मेजबानी में इस साल खेले जाने वाले महिला वनडे विश्वकप की तैयारियों के लिये 5 मैचों की वनडे और एक मैच की टी20 सीरीज खेलने पहुंची भारतीय महिला टीम के लिये अब तक का सफर काफी निराशाजनक रहा है। टी20 मैच में हार के शुरुआत किये गये इस दौरे पर भारतीय टीम को लगातार तीसरे मैच में हार का सामना करना पड़ा है। इसके साथ ही भारतीय टीम ने एक मैच की टी20 सीरीज गंवाने के बाद अब 5 मैचों की वनडे सीरीज भी गंवाने की ओर बढ़ रही है। ऐसे में मिताली राज की कप्तानी वाली भारतीय महिला टीम को सीरीज की हार से बचने के लिये तीसरे वनडे मैच में सिर्फ जीत की ही तलाश होगी।

IND vs NZ
Photo Credit: BCCI/Twitter

क्वीन्सटाउन के मैदान पर खेले गये दूसरे वनडे मैच में भारतीय महिला टीम ने 270 रनों का स्कोर खड़ा किया था, जिसके बाद गेंदबाजी में दीप्ति शर्मा ने 4 विकेट हॉल लेकर कीवी टीम को बैकफुट पर भी धकेला, हालांकि एमिलिया केर (119) की नाबाद शतकीय पारी और मैडी ग्रीन (52) के अर्धशतक के दम पर कीवी टीम ने 5 मैचों की सीरीज के दूसरे मैच में 3 विकेट से जीत हासिल कर ली। इस जीत के साथ ही न्यूजीलैंड की टीम ने सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल कर ली है और सीरीज को अपने कब्जे में करने के लिये उसे शुक्रवार को खेले जाने वाले तीसरे वनडे मैच में भी जीत हासिल करनी होगी।

और पढ़ें: सिर्फ 10 गेंद में 50 रन ठोंक चुके हैं केकेआर के रमेश कुमार, IPL 2022 में चुने जाने तक का सफर है बेहद फिल्मी

भारतीय महिला टीम की ओर से दिये गये 271 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए कीवी टीम के ओपनिंग बैटर्स सोफी डिवाइन और सूजी बेट्स ने विस्फोटक शुरुआत की और सिर्फ 5 ओवर में 35 रन जोड़ डाले, हालांकि दीप्ति शर्मा ने बेट्स (16) का विकेट लेकर साझेदारी को तोड़ दिया तो वहीं पर राजेश्वरी गायकवाड़ ने सोफी डिवाइन (33) का विकेट लेकर कीवी टीम का स्कोर 8 ओवर में 52/2 कर दिया।

दीप्ती शर्मा ने पहली ही गेंद पर एमी सथरवेट (0) को आउट कर कीवी टीम को बैकफुट पर धकेल दिया लेकिन एमिलिया केर और मैडी ग्रीन ने पारी को संभालते हुए चौथे विकेट के लिये 128 रनों की साझेदारी कर डाली और अपनी टीम को जीत की दहलीज पर पहुंचा दिया। पूनम यादव ने 34वें ओवर में मैडी ग्रीन का विकेट लेकर भारत को चौथी सफलता दिलाई लेकिन केर वहां पर रुकी नहीं और अंत तक खेलकर अपनी टीम को 3 विकेट की जीत दिला दी।

और पढ़ें: 'अगर खेलते IPL तो बन जाते गद्दार', नीलामी में क्यों नहीं बिके शाकिब अल हसन, पत्नी ने किया खुलासा

इससे पहले मिताली राज (66) और ऋचा घोष (65) की अर्धशतकीय पारियों के दम पर भारतीय महिला टीम ने निर्धारित 50 ओवर्स में 6 विकेट खोकर 270 रनों का स्कोर खड़ा किया। सलामी बैटर सब्भिनी मेघना ने भी 50 गेंदों में 7 चौकों की मदद से 49 रनों की शानदार पारी खेली तो वहीं पर शेफाली वर्मा (24) और यशिका भाटिया (31) ने भी अहम योगदान दिया। गेंदबाजी में भारत के लिये दीप्ती शर्मा ने 52 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किये।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+