NZ vs SL, 3rd ODI: श्रीलंका के सामने होगी न्यूजीलैंड की बड़ी चुनौती, जानें संभावित प्लेइंग 11

New Zealand vs Sri Lanka 3rd ODI: न्यूजीलैंड के खिलाफ श्रीलंका की टीम तीसरे और आखिरी वनडे मैच में जीत के इरादे से मैदान पर उतरेगी। श्रीलंका की कोशिश सीरीज बराबरी करने पर होगी।

New Zealand vs Sri Lanka

NZ vs SL, 3rd ODI playing 11: 31 मार्च यानी शुक्रवार को न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला खेला जाना है। इन दोनों देशों के बीच हेगले ओवल में दूसरा वनडे बारिश के कारण रद्द कर दिया गया था। लगातार बारिश के कारण न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच दूसरा वनडे मैच नहीं खेला जा सका था। ऐसे में तीसरे मुकाबले में दोनों टीमों के खिलाड़ी दमदार प्रदर्शन करना चाहेंगे।

जीत हासिल करने की होगी दोनों टीमों की कोशिश

न्यूजीलैंड और श्रीलंका दोनों ही टीम जीत के साथ सीरीज का समापन करना चाहेगी। न्यूजीलैंड ने पहले वनडे में श्रीलंका को हराया था। ऐसे में तीसरे मैच को जीतकर न्यूजीलैंड की कोशिश सीरीज को अपने नाम करने की होगी। हैमिल्टन के सेडन पार्क की पिच से गेंदबाजों को मदद मिलने की उम्मीद है। इसलिए टॉस जीतकर कप्तान पहले गेंदबाजी कर सकते हैं। श्रीलंका की बल्लेबाजी पहले वनडे में फ्लॉप रही थी, ऐसे में तीसरे वनडे में उनके बल्लेबाजों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी।

जानें दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

न्यूजीलैंड: चाड बोवेस, मार्क चैपमैन, विल यंग, ​​डेरिल मिचेल, टॉम लैथम (कप्तान & विकेटकीपर), हेनरी निकोल्स, रचिन रवींद्र, हेनरी शिपले, ईश सोढ़ी, मैट हेनरी, ब्लेयर टिकनर।

श्रीलंका: पथुम निसांका, नुवानिडु फर्नांडो, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), एंजेलो मैथ्यूज, चरिथ असालंका, दसुन शनाका (कप्तान), चमिका करुणारत्ने, वानिंदु हसरंगा, कसुन रजिथा, लाहिरू कुमारा, दिलशान मदुशंका।

न्यूजीलैंड और श्रीलंका की टीम में शामिल हैं ये खिलाड़ी

न्यूजीलैंड: चाड बोवेस, विल यंग, डेरिल मिचेल, टॉम लैथम (कप्तान और विकेटकीपर), रचिन रवींद्र, हेनरी शिपली, ईश सोढ़ी, मैट हेनरी, ब्लेयर टिकनर, मार्क चैपमैन, हेनरी निकोल्स, टॉम ब्लंडेल और बेन लिस्टर।

श्रीलंका: पाथुम निसांका, नुवानिडु फर्नांडो, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), एंजेलो मैथ्यूज, चरिथ असलंका, दासुन शनाका (कप्तान), चामिका करुणारत्ने, वानिंदु हसरंगा, कसुन राजिथा, लाहिरु कुमारा, दिलशान मदुशंका, धनंजय डी सिल्वा, सदीरा समरविक्रमा, प्रमोद मदुशन, साहन अराचिगे और दुनिथ वेललाग।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+